{"_id":"590225d34f1c1bbc62c0ca69","slug":"nepali-youth-found-unconscious-on-board-hospital-recruitm","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार्डर पर बेहोश मिला नेपाली युवक, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार्डर पर बेहोश मिला नेपाली युवक, अस्पताल में भर्ती
ब्यूरो/ अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
Updated Thu, 27 Apr 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
नेपाली युवक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-नेपाल सीमा पर एक नेपाली युवक बेहोशी की हालत में पड़ा मिला, जिसे एसएसबी के जवानों ने संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है। पीड़ित को जहरखुरानी गिरोह ने शिकार बनाकर उससे 12 हजार की नकदी और एक मोबाइल फोन लूटा है। जहरखुरानी की इस घटना को गिरोह ने शहर में ही अंजाम दिया है।
एसएसबी जवान बृहस्पतिवार को भारत-नेपाल सीमा पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें थपलियालखेड़ा गांव के पास एक युवक बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। कंपनी कमांडर विनोद कुमार के निर्देश पर जवानों ने युवक को संयुक्त चिकित्सालय में लाकर भर्ती कराया। इलाज के बाद हल्का होश आने पर पीड़ित युवक ने अपना नाम सोनू, पिता का नाम दिल बहादुर और नेपाली का निवासी बताया है। उसने बताया कि वह चंडीगढ़ में नौकरी कर घर लौट रहा था।
सुबह टनकपुर बस स्टेशन के उतरने के बाद उसने शहर के एक होटल में भोजन किया और फिर अपना सामान लेकर नेपाल के लिए पैदल रवाना हुआ। रास्ते में कब बेहोश हुआ, उसे पता नहीं है। उसने बताया कि उसकी जेब से 12 हजार रुपये की नकदी और मोबाइल फोन गायब है। चिकित्साधिकारी डा. दीपक गहतोड़ी ने बताया कि पीड़ित नशीले पदार्थ के सेवन से बेहोश हुआ था, लेकिन अब होश में आ रहा है।