फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Nepali citizens banned from entering India after violent protests

Champawat News: उग्र आंदोलन के बाद नेपाली नागरिकों के भारत प्रवेश पर रोक

Wed, 10 Sep 2025 09:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 10 Sep 2025 09:52 PM IST
विज्ञापन
Nepali citizens banned from entering India after violent protests
टनकपुर से सटी नेपाल की ब्रह्मदेव मंडी के समीप सुरक्षा को लेकर जायजा लेती एसएसबी और पुलिस की संय
बनबसा/टनकपुर (चंपावत)। नेपाल में चल रहे बवाल के बाद बनबसा और टनकपुर सीमा पर नेपाली नागरिकों के भारत प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। केवल अत्यंत आवश्यक कार्य और गंभीर बीमारों को कड़ी पूछताछ और कागजात देखकर ही आने दिया जा रहा है। भारत से भी भारतीय नागरिकों को सुरक्षा कारणों के चलते नेपाल जाने से मना किया जा रहा है। सीमा से दो दिनों में कोई भी भारतीय नेपाल नहीं गया है।
विज्ञापन

एसपी अजय गणपति ने पुलिस को भारत-नेपाल सीमा पर सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। पुलिस और खुफिया तंत्र सीमा पर पैनी नजर रख रहे हैं। इधर एसएसबी 57वीं वाहिनी के उपमहानिरीक्षक अनिल शर्मा और कमांडेंट मनोहर लाल बीती मंगलवार देर रात करीब तीन बजे तक सीमा की निगरानी की। टनकपुर से सटी नेपाल के ब्रह्मदेव मंडी बाजार में बुधवार को कुछ आवश्यक सामग्री की दुकानों को छोड़ अन्य दुकानें लोगों ने स्वयं बंद रखीं। सुबह ही से ही भारतीयों को एहतियातन नेपाल जाने से पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां रोक कर लौटाती रहीं। नेपाली नागरिकों को भी नहीं आने दिया गया। नेपाल सीमा पर शीशमझाला और परशुराम घाट पर काली नदी को नाव से पार कर परीगांव और खल्ला जाना भी थमा रहा।
विज्ञापन

--
विकास की दौड़ में सौ वर्ष पीछे हो गया नेपाल : थापा
बनबसा (चंपावत)। कंचनपुर के पूर्व चैंबर ऑफ काॅमर्स के अध्यक्ष हेम विक्रम थापा ने कहा कि इन दिनों हो रही घटनाओं से नेपाल विकास की दौड़ में सौ वर्ष पीछे हो गया है। उन्होंने कहा कि पशुपति नाथ मंदिर में तोड़फोड़ का प्रयास निंदनीय है। यह कार्य किसी नेपाली या भारतीय हिंदू का नहीं हो सकता। इसमें अराजक तत्वों के अलावा बाहरी लोगों के हाथ होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेम विक्रम थापा ने कहा कि पशु पतिनाथ मंदिर में तोड़फोड़ का प्रयास आंदोलन को बदनाम करने की साजिश भी हो सकती है। उन्होंने कहा कि काठमांडो में मारे गए सभी लोग नेपाली नागरिक थे, जिनके लिए सभी नेपाल वासियों की आंखें नम हैं। नेपाल सेना ने स्थिति पर काबू पा लिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नेपाल को दोबारा उबरने में मित्र राष्ट्र भारत मदद करेगा।
थापा ने कहा कि नेपाल का आंदोलन पूरी तरह से भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के खिलाफ था। इसमें सोशल मीडिया बंद करने से आग में घी का काम हुआ है। उन्होंने कहा कि नेपाल के हालातों का असर सीमावर्ती भारतीय बाजारों पर भी पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आदि काल से भारत-नेपाल के बीच रोटी-बेटी के अलावा कारोबारी संबंध हैं। संवाद
---
नेपाल के हालातों से बनबसा का 80 फीसदी कारोबार पटरी से उतरा

बनबसा। नेपाल में उपजे हालातों से दो दिन से आम नेपाली खरीदार के नहीं आने से बनबसा का कारोबार चरमरा गया है। व्यापार मंडल अध्यक्ष भरत भंडारी ने बताया कि बनबसा का करीब 80 फीसदी कारोबार नेपाल पर निर्भर है। इन हालातों के बाद यहां के व्यापारी परेशान हैं।
पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि नेपाल में हुई हिंसक घटनाओं और उग्र आंदोलन के बाद इस बार दशहरा और दीपावली पर्व कारोबार के हिसाब से फीका जाने की आशंका है। कारोबारी जय प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि पहले ही नेपाल में कस्टम शुल्क बढ़ा दिए जाने से बनबसा का कारोबार प्रभावित हो गया था, अब वहां आंदोलन के कारण यहां का व्यापार लगभग चौपट हो गया है।
ई-रिक्शा यूनियन अध्यक्ष नरेश ने बताया कि सवारियों के अभाव में मजदूर वर्ग दो दिन से दिहाड़ी नहीं मिलने से परेशान है। सब्जी विक्रेता, होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट व्यवसायी भी नेपाल के खरीदार नहीं आने से बेरोजगार से हो गए हैं। संवाद

--
वाया बनबसा होकर जाने की सलाह
टनकपुर (चंपावत)। ब्रह्मदेव मंडी होकर नेपाल जाने के लिए इक्का-दुक्का नेपाली नागरिक शारदा बैराज तक पहुंचे। उनको सुरक्षा एजेंसियों ने वाया बनबसा होकर जाने की सलाह दी। पिथौरागढ़ से ब्रह्मदेव मंडी होकर नेपाल जाने के लिए आए नेपाल के वर्दिया निवासी सुंदर थापा, बजांग के हेमंत बोरा और परशुराम ने बताया कि वे लोग भारत में मेहनत-मजदूरी करते हैं। घर जाने के लिए आए हैं। उनको बनबसा बैराज होकर जाने के लिए कहा जा रहा है। पूर्व अध्यक्ष सिद्धबाबा मंदिर समिति ब्रह्मदेव नारायण सिंह मेहता ने बताया कि क्षेत्र में फिलहाल शांति है लेकिन मंदिर में दूसरे दिन भी भारत से कोई श्रद्धालु नहीं आ सका। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed