फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Nepalese sick succumbs

बीमार नेपाली नागरिक ने दम तोड़ा

Fri, 13 Nov 2015 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा Updated Fri, 13 Nov 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन

पत्नी और रिश्तेदारों के साथ इलाज के लिए दिल्ली जा रहे नेपाल निवासी अधेड़ की बनबसा पहुंचने पर अचानक तबियत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। शव नेपाल वापस ले जाने के लिए उसकी पत्नी की कुछ स्थानीय लोगों ने आर्थिक मदद की।

विज्ञापन


नेपाल के मोलादेवा मांडू निवासी मान बहादुर (55) लंबे समय से बीमार चल रहा था। शुक्रवार को उसकी पत्नी सीता देवी अपने दो अन्य परिजनों के साथ उसे इलाज के लिए रिश्तेदारी में दिल्ली ले जा रहे थे। बनबसा पहुंचने पर मान बहादुर की तबियत अचानक बिगड़ गई। जब तक उसे डॉक्टर के पास पहुंचाया जाता, उसने दम तोड़ दिया। पति की मृत्यु से बदहवाश पत्नी ने फूट-फूट कर रोते हुए पैसा न होना बताया। महिला की व्यथा सुनकर कुछ स्थानीय नागरिकों ने चंदाकर उसे कुछ रकम दी। पैसा मिलने के बाद वह अपने पति का शव लेकर नेपाल लौट गई।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष बीआर पौरी ने बताया कि मान बहादुर को उसकी पत्नी किसी रिश्तेदार के पास दिल्ली ले जाने के लिए बनबसा पहुंची थी। शव वापस नेपाल ले जाने के लिए उसके पास पर्याप्त पैसे नहीं थे। स्थानीय लोगों ने चंदाकर कुछ रकम मृतक की पत्नी को दी, जिसके बाद वो नेपाल चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed