{"_id":"4e5e46ff31a434cbcb8ffdfb94b905d9","slug":"nepalese-customers-in-the-market-not-silence-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाली ग्राहकों के नहीं आने से बाजार में सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाली ग्राहकों के नहीं आने से बाजार में सन्नाटा
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
Updated Sun, 20 Sep 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल के कंचनपुर जिले को छोड़कर कैलाली जिले में बंद से बनबसा के कारोबार पर खासा असर पड़ा है। रविवार को नेपाल में संविधान लागू होने की खुशी में दो दिनों का राष्ट्रीय अवकाश घोषित है, वहीं संविधान लागू किए जाने के विरोध में कंचनपुर से लगे नेपाल के कैलाली जिले में मधेसी और माओवादी विपल्व पार्टी के नेपाल बंद के ऐलान का व्यापक असर होने से बनबसा का कारोबार प्रभावित रहा।
विज्ञापन
नेपाली सवारियों के यहां नहीं आने से बाजार की रौनक खासी फीकी रही। दैनिक उपभोग के सामान की खरीदारी करने वाले नेपाली नागरिक भी यहां नहीं आए। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि बाजार का कारोबार 70 से 75 प्रतिशत प्रभावित हुआ। वहीं रोडवेज की आय भी प्रभावित हुई है। एक दिन में करीब तीन लाख का नुकसान हुआ है। देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष परमजीत सिंह गांधी ने बताया कि होटल और रेस्टोरेंटों में भी सुनसानी छाई रही। मजदूरों, रिक्शा-तांगा चालकों, ई-रिक्शा और मैजिक चालकों की रोजी प्रभावित रही। इमिग्रेशन चेकपोस्ट अधिकारी आरपी टम्टा ने बताया कि रविवार को बार्डर में भी चहल-पहल नहीं रही।
विज्ञापन