{"_id":"957507d2d424cced928e3821eee541f3","slug":"nepal-is-not-the-vehicle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल नहीं जा सके भारतीय वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल नहीं जा सके भारतीय वाहन
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
Updated Sun, 29 Nov 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेकपा माओवादी पार्टी (विपलव गुट) के भारत के विरोध में बंद नेपाल के सीमावर्ती कंचनपुर जिले में बेअसर रहा। अलबत्ता, सुरक्षा के लिहाज से भारत की ओर से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रही। दोनों ओर मात्र पैदल आवाजाही हुई। बाजार तो खुले रहे, लेकिन अधिकांश समय सन्नाटा पसरा रहा। इस बीच, सीमा पर कड़ी चौकसी रही। भारतीय सुरक्षा तंत्र अलर्ट रहा। भारत के विरोध में सीमावर्ती क्षेत्रों में आंदोलनरत माओवादी कार्यकर्ता दिन भर बाजारों में घूमते नजर आए।
विज्ञापन
नेपाल के संविधान में अधिकार की मांग को लेकर आंदोलनरत मधेसी कार्यकर्ताओं की नाकेबंदी से पेट्रोल, डीजल आदि की किल्लत बढ़ गई है। वहीं, ईंधन की कमी से यातायात एवं घरेलू जरूरत का सामान भी समय से दूरस्थ क्षेत्रों में नहीं पहुंच पा रहा है। दूसरी ओर सीमावर्ती क्षेत्रों में ईंधन की तस्करी के मामले भी बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
इन हालात में माओवादी पार्टी के बंद के आह्वान से रविवार को नेपाल के सीमावर्ती जिले कंचनपुर के महेंद्रनगर, गड्ढा चौकी, ब्रह्मदेव सीमांत बाजार दिन भर खुले रहे, लेकिन लोगों की आवाजाही कम होने से सन्नाटा पसरा रहा। वीरगंज सीमा पर नाकेबंदी से ईंधन, रसोई गैस समेत आवश्यक वस्तुओं की नेपाल में इनकी किल्लत बढ़ गई है।
विज्ञापन