{"_id":"670ffb1a50c219980204a963","slug":"nepal-defeated-pithoragarh-in-penalty-shoot-out-champawat-news-c-229-1-shld1019-114482-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पेनाल्टी शूट आउट में नेपाल ने पिथौरागढ़ को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पेनाल्टी शूट आउट में नेपाल ने पिथौरागढ़ को हराया
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर लोहाघाट के जीआईसी खेल मैदान में राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के तीसरे दिन नेपाल और पिथौरागढ़ विण के बीच मैच खेला गया। पेनाल्टी शूट आउट में नेपाल ने पिथौरागढ़ विण को पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
बुधवार को जीआईसी खेल मैदान में लोहाघाट फुटबाल संघ के अध्यक्ष बृजेश माहरा की अध्यक्षता पर मुख्य अतिथि सूरज ढेक, सुरेंद्र ढेक और अशोक फर्त्याल ने मैच का शुभारंभ किया। मैच के पहले हाफ में पिथौरागढ़ विण के खिलाड़ी नेपाल पर भारी पड़े और एक गोल की बढ़त बनाई।
मैच के दूसरे हाफ में नेपाल ने जबरदस्त पलटवार करते हुए एक गोल दागकर मैच को बराबरी पर ला दिया। निर्धारित समय तक दोनों ही टीमें एक-एक गोल की बराबरी पर रही। मैच के नतीजे के लिए पेनाल्टी शूट आउट हुआ।
विज्ञापन
इसमें नेपाल ने पिथौरागढ़ को 4-2 गोल से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
आयोजन में डॉ. महेश ढेक, विजय शर्मा, नैतिक करायत, राहुल बिष्ट, राहुल माहरा, यश करायत, करन बिष्ट, गिरीश कुंवर, अजय ढेक आदि सहयोग कर रहे हैं।
आज देहरादून और हल्द्वानी के बीच मैच होगा
लोहाघाट। फुटबाल क्लब की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को देहरादून और हल्द्वानी के बीच मैच होगा। अध्यक्ष बृजेश ढेक ने बताया कि मैच दोपहर तीन बजे से शुरू होगा।