फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Nepal affected by off Banbasa business

नेपाल बंद से बनबसा का कारोबार प्रभावित

Sun, 29 Nov 2015 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा Updated Sun, 29 Nov 2015 10:40 PM IST
विज्ञापन

भारत का विरोध करते हुए नेपाल के एक माओवादी गुट के आह्वान पर रविवार को नेपाल बंद का सीमावर्ती शहर महेंद्रनगर में खास असर नहीं रहा, लेकिन दूर-दराज से नेपाली यात्रियों के भारत नहीं आने से बाजार की रौनक खासी प्रभावित रही। नेपाल बंद के चलते भारतीय रिक्शे, तांगे भी यात्रियों को लेकर सीमा पर स्थित पिलर संख्या 7 तक ही गए। सवारियों को लेकर चौपहिया वाहन शारदा बैराज तक ही आवाजाही करते रहे।

विज्ञापन


बता दें कि तीन दिन पहले पौड़ी गढ़वाल से नेपाली मजदूरों का भुगतान कर लौट रहे भारतीय वाहन (एचआर 26 जैड 0227) पर आंदोलनकारियों ने धनगढ़ी के पास पत्थर मार दिया था, जिससे वाहन का शीशा टूट गया, लेकिन कोई घायल नहीं हुआ। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय अग्रवाल और देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष परमजीत सिंह गांधी के मुताबिक नेपाल बंद के चलते बनबसा का कारोबार 40 से 45 फीसदी प्रभावित रहा।
विज्ञापन


बहरहाल, महेंद्रनगर और आसपास नेपाली गांव के दैनिक ग्राहक पूर्व की तरह ही खरीदारी को यहां पहुंचे। नेपाल जाकर मजदूरी करने वालों की रोजी-रोटी प्रभावित रही। प्रभारी इमिग्रेशन अधिकारी शिव सिंह ने बताया कि महेंद्रनगर और आसपास के गांवों से नेपाली नागरिक बनबसा पहुंचे। बंद के चलते दूर दराज नेपाल क्षेत्र के लोगों की आवाजाही नहीं के बराबर रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed