{"_id":"5a9ec28a4f1c1b8e328b58dd","slug":"neither-ultrasound-nor-xray-facility-at-medical-camp","type":"story","status":"publish","title_hn":"न तो अल्ट्रासाउंड, न ही एक्सरे की सुविधा, मायूस लौटे रोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न तो अल्ट्रासाउंड, न ही एक्सरे की सुविधा, मायूस लौटे रोगी
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
Updated Tue, 06 Mar 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
रीठा साहिब चिकित्सा शिविर में मरीजों का परीक्षण करते डॉक्टर।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड सरकार और हंस मोबाइल मेडिकल सर्विसेज की ओर से यहां लगे चिकित्सा शिविर में 87 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर के नाम पर बुखार, सरदर्द जैसे छिटपुट रोगों का ही परीक्षण किया गया, जबकि एक्सरे और अल्ट्रासाउंड सुविधा नहीं होने के कारण काफी लोग मायूस लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रीठा साहिब में मंगलवार को निशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में 12 पैथोलॉजी जांच सहित कुल 87 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवाएं दी गई। रीठा साहिब के डॉ. सोनू उपाध्याय और फार्मेसिस्ट दीपक गिरि गोस्वामी के संचालन में हुए शिविर में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एसके शर्मा, डॉ. एन सिंह, डॉ. नुपूर सिन्हा ने मरीजों का इलाज किया।
शिविर में बुखार, सिरदर्द सहित छिटपुट रोगों के मरीजों का तो परीक्षण हुआ, लेकिन अन्य बीमारियों से जूझ रहे मरीजोें को निराश लौटना पड़ा। शिविर में अल्ट्रासाउंड और एक्सरे तक की सुविधा नहीं थी। जांच की उम्मीद से आए लोग मायूस ही लौट गए। ग्रामीणाें का कहना ने कहा कि शिविर में एक्सरे आदि मशीन की सुविधा नहीं मिली, जबकि सुविधा होनी चाहिए थी। यह शिविर बुधवार को मंच में लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन