{"_id":"5d17a4ea48ee5c28e2f82854c33d4b65","slug":"neil-rural-disturbing-terror-of-cows-and-pigs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नील गाय और सुअरों के आतंक से ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नील गाय और सुअरों के आतंक से ग्रामीण परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
Updated Fri, 13 Nov 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नील गाय और जंगली सुअरों के आतंक से ग्राम बमनपुरी के ग्रामीण परेशान हैं। रात के समय जंगली जानवर गांव में प्रवेश कर किसानों की मेहनत पर पानी फेर रहे हैैं। इन दिनों सब्जी, चरी को जंगली जानवर रौंद रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जंगली जानवरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
बमनपुरी के प्रधान गिरधारी लाल ने बताया कि हुड्डी नदी के पश्चिमी छोर स्थित किलपुरा रेंज के जंगलों से शाम होते ही नील गाय और जंगली सुअर गांव में आ जाते हैं। उन्होंने बताया कि किसान हेमेंद्र सिंह रावत, बलवंत सिंह नेगी, राजेंद्र सिंह, डिगर सिंह, कालू चंद के अलावा स्ट्रांगफार्म आदि में बरसीम, आलू और अन्य सब्जियों के अलावा बोई गई गेहूं की फसल को जंगली जानवरों ने रौंद कर नष्ट कर दिया है। गुडशेफर्ड एग्रीकल्चरल मिशन (स्ट्रांगफार्म) के बोर्ड मेंबर युजिन जार्ज ने बताया कि जंगली जानवर फार्म को खासा नुकसान पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन