फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   National Highway Debris

Champawat News: राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलबा आने से पांच घंटे यातायात ठप

Mon, 27 Feb 2023 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 27 Feb 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
National Highway Debris
चंपावत। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को बिन बारिश टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया। पूरे पांच घंटे एनएच पर लोहाघाट-घाट के बीच आवाजाही ठप रही। भारतोली के पास आया मलबा हटने के बाद आवाजाही सुचारू हो सकी। इस दौरान बड़ी संख्या में वाहन फंसे रहे। यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बीमार व्यक्ति को छोड़ कर लौट रही एक एंबुलेंस भी फंसी रही।
विज्ञापन



आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक एनएच पर भारतोली के पास सोमवार सुबह साढ़े चार बजे भारी मात्रा में मलबा आया। एकाएक आए मलबे से सड़क पर आवाजाही थम गई। नौ बजे तक दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। बड़ी संख्या में यात्रियों को रोड खुलने का काफी इंतजार करना पड़ा। डोजर और पोकलैंड की मदद से सुबह 9:40 बजे मलबा हटाया जा सका जिसके बाद आवाजाही सुचारू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed