फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   National games to be held in Uttarakhand next year: Pandey

उत्तराखंड में हर हाल में होंगे 2022 के राष्ट्रीय खेल: पांडेय

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
National games to be held in Uttarakhand next year: Pandey
चंपावत में नशामुक्ति के क्षेत्र में काम करने वाले स्वयंसेवकों के साथ प्रभारी मंत्री अरविंद पांड - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। प्रदेश के शिक्षा और खेल मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि चमोली में आई आपदा का असर प्रस्तावित पंचेश्वर बांध पर नहीं पड़ेगा। शुक्रवार को सर्किट हाउस में हुई प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि बहुउद्देश्यीय पंचेश्वर बांध ऊर्जा और सिंचाई के विस्तार के साथ ही देश के विकास में अहम भूमिका निभाएगा। अलबत्ता इसके निर्माण से पूर्व केंद्र सरकार हर तरह की सुरक्षा का ध्यान रख रही है। खेल मंत्री ने कहा कि 2022 में उत्तराखंड में हर हाल में राष्ट्रीय खेल कराए जाएंगे। जल्द ही देहरादून और हल्द्वानी में खेल गांव बनाने शुरू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

पांडेय ने कहा कि मोदी सरकार के पहली फरवरी को प्रस्तुत केंद्रीय बजट से खेती और स्वास्थ्य क्षेत्र में विकास होगा। स्वास्थ्य के बजट पर 137 प्रतिशत की रिकार्ड वृद्धि की गई है। इससे उत्तराखंड के पर्वतीय और दूरदराज के क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा। एलआईसी में विदेशी निवेश की सीमा 49 प्रतिशत से बढ़ाकर 74 प्रतिशत करने से बीमा क्षेत्र और बीमाधारकों को लाभ होगा। इसी तरह सार्वजनिक बैंकों में हो रहे विलय और दो सार्वजनिक बैंकों को निजी क्षेत्र में देने के प्रस्ताव से बैंकिंग सेक्टर में प्रतिस्पर्धात्मक माहौल बढ़ेगा। वार्ता के दौरान भाजपा के चंपावत मंडल अध्यक्ष कैलाश अधिकारी भी थे।
विज्ञापन

नशामुक्ति के लिए पांच लोगों का हुआ सम्मान
चंपावत। कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय ने नशामुक्ति अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच स्वयंसेवकों को सम्मानित किया। शुक्रवार को हुए कार्यक्रम में मंत्री ने नशामुक्ति अभियान से जुड़े प्रवक्ता सामश्रवा आर्य, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, दीपक अधिकारी, मोहित सिंह, पवन सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्रकाश जोशी शूल का भी इस कार्यक्रम में सम्मान होना था, लेकिन वे कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन की ओर से मंत्री को ज्ञापन देकर चंपावत डिग्री कॉलेज का नाम सेनानी लाल सिंह प्रथोली के नाम पर करने की मांग उठाई। संगठन के जिलाध्यक्ष महेश चौड़ाकोटी और गुमान सिंह प्रथोली ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से पूर्व में प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। मंत्री ने जरूरी कार्यवाही का भरोसा दिलाया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश अधिकारी, डेरी निदेशक कृष्णा जोशी, सभासद कैलाश पांडेय, सहकारी समिति अध्यक्ष गिरीश जोशी, त्रिलोक गिरि, एसपी लोकेश्वर सिंह, एडीएम टीएस मर्तोलिया, सीडीओ आरएस रावत, एसडीएम अनिल गर्ब्याल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed