फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Nanda Sunanda Mahotsav

नंदा-सुनंदा महोत्सव:ऐंपण प्रतियोगिता में पूजा और फैंसी ड्रेस में निखिल रहे प्रथम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 06:48 PM IST
विज्ञापन
Nanda Sunanda Mahotsav
मां नंदा-सुनंदा महोत्सव में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में शिरकत करती नन्ही बालिका। - फोटो : CHAMPAWAT
बालेश्वर महादेव मंदिर में शनिवार को धार्मिक अनुष्ठान के अलावा स्कूली छात्र-छात्राओं के कई कार्यक्रम हुए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां नंदा-सुनंदा की आरती की और भजन-कीर्तन गाए। पुरोहित गिरीश कलौनी, दीपक कुलेठा और हरीश जोशी ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए।
विज्ञापन

चेयरमैन विजय वर्मा, महोत्सव समिति अध्यक्ष शंकर पांडेय, देवी लाल वर्मा, सुधीर साह, दिनेश पटवा, विकास साह, एनडी गड़कोटी, रितेश राय, प्रकाश पांडेय, नरेश जाशी, सुरेश पांडे, निर्मल पुनेठा, प्रेमा पांडेय, मुन्नी पांडेय, हेमा पटवा आदि ने कन्या पूजन करवाया। बाद में हुई ऐंपण प्रतियोगिता में सनसाइन स्कूल की पूजा नेगी, विवेकानंद विद्या मंदिर की रितिशा भंडारी, सौम्या रौतेला और फैंसी ड्रेस में निखिल महर, प्रिंस भट्ट और माउंट कार्मल की प्रियांशी जोशी पहले तीन स्थानों पर रहे। आयोजन में अमित वर्मा, पूरन वर्मा, नरेश बोहरा ने सहयोग किया।
विज्ञापन

रमक मेले में उमड़े श्रद्धालु
भिंगराड़ा (चंपावत)। रमक के आदित्य मंदिर में मेले में निकली शोभा यात्रा में बड़ी तादाद में श्रद्धालु उमड़े। उद्घाटन मंदिर के पुजारी महेश भट्ट ने किया। महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा के बाद देव डांगरों ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। बाद में हवन और यज्ञ भी हुआ। इस दौरान जीके प्रतियोगिता हुई। प्राथमिक वर्ग में ज्योति, पंकज, कोमल, जूनियर में मोहित, ममता, प्रदीप और सीनियर वर्ग में ललित मोहन, हरीश और दीपा जोशी प्रथम तीन स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजन में मंदिर समिति अध्यक्ष मंगल मोहन, कमेटी अध्यक्ष भोला सिंह, जीवन बोहरा, उमेश जोशी, नीलांबर अटवाल, जानकी प्रसाद, हरीश जोशी, एलडी जोशी, घनश्याम अटवाल, डॉ. तिलोमनी भट्ट, प्रकाश चंद्र, प्रेमबल्लभ, केशवदत्त, टीकाराम जोशी, खीम चंद्र, बसंतबल्लभ, कृष्णानंद आदि ने सहयोग किया।

राम विवाह का मंचन बना आकर्षण का केंद्र
लोहाघाट (चंपावत)। रामलीला मैदान में नौ दिनी गणेश महोत्सव में श्रीराम कथा की धूम मची हुई है। कथा में राम विवाह का मंचन आकर्षण का केंद्र रहा। पंडित प्रकाश चंद्र पुनेठा, नवीन बगौली, दीपक पाठक, आचार्य ललित बगौली, शंकर शास्त्री, ललित शास्त्री के पौरोहित्य में नित्य मुख्य यजमान गणेश खर्कवाल, रमेश चंद्र कलखुड़िया ने पूजा-अर्चना कराई। कथावाचक व्यास प्रकाश कृष्ण शास्त्री ने श्रीराम द्वारा महाराज जनक की सभा में शिव धनुष का भंजन करना, परशुराम-लक्ष्मण संवाद और राम-सीता विवाह का प्रसंग सुनाया।

चंपावत के नंदा-सुनंदा महोत्सव में प्रतियोगिता के लिए इंतजार करतीं छात्राएं।

चंपावत के नंदा-सुनंदा महोत्सव में प्रतियोगिता के लिए इंतजार करतीं छात्राएं।- फोटो : CHAMPAWAT

चंपावत के नंदा-सुनंदा महोत्सव में ऐंपण प्रतियोगिता में शिरकत करतीं छात्राएं।

चंपावत के नंदा-सुनंदा महोत्सव में ऐंपण प्रतियोगिता में शिरकत करतीं छात्राएं।- फोटो : CHAMPAWAT

रमक मेले में शोभा यात्रा निकालते श्रद्धालु।

रमक मेले में शोभा यात्रा निकालते श्रद्धालु।- फोटो : CHAMPAWAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed