{"_id":"574057624f1c1b6f64ac79d9","slug":"nanda-devi-festival-cultural-program-held-in-mother-color","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां नंदा देवी महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम में जमाया रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां नंदा देवी महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम में जमाया रंग
ब्यूराे/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
Updated Sat, 21 May 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौड़ामेहता के चमोली में मां नंदा देवी महोत्सव की धूम मची है। महोत्सव के दूसरे दिन कलाकारों के ‘कै भलो लागछ हमरो पहाड़...’ नृत्य को दर्शकों ने खूब सराहा।
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत हल्द्वानी से आई मल्लिका लोक कला समिति के कलाकारों ने देव स्तुति से की। दल नायक रितेश जोशी के नेतृत्व में गायक किशोर पांडेय की प्रस्तुति ‘लधौ पार को मोहना लौंडा, म्यल आ जाये लधिया घाटी में’ गीत पेश किया। बबीता देवी के ‘लाली हो लाली हौसिया और कै भलो लागछ हमरों पहाड़’ गीत को दर्शकों ने खासा पसंद किया। भैरव राय के नेतृत्व में कुमाऊं लोक सांस्कृतिक कला दर्पण के कलाकारों ने ‘नंदा राजजात’ यात्रा की शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
महोत्सव संयोजक और जिला पंचायत सदस्य भोला सिंह बोहरा के संचालन में हुए कार्यक्रम में प्रकाश मेहता, जेडी जोशी, पुष्कर सिंह, पूरन सिंह, हयात सिंह, दलीप सिंह, मोहन सिंह, लक्ष्मण सिंह, अनिल सिंह और नरेंद्र कोटलिया ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
सांसद माहरा ने दिए डेढ़ लाख रुपये
शुक्रवार देर शाम हुई सांस्कृतिक संध्या का मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य महेंद्र सिंह माहरा ने दीप जला कर उद्घाटन किया। उन्होंने नंदा देवी मंदिर के विकास के लिए डेढ़ लाख रुपये देने की घोषणा की। माहरा ने कहा कि लधिया घाटी को रेल लाइन से जोड़ने को राज्यसभा में सवाल उठाया था। अब शीघ्र ही रेल लाइन का सर्वे किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रीठा-बिनवाल गांव मार्ग के डामरीकरण के लिए तीन करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है।