फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   nahin maane gyaanakheda vaale, chunaav bahishkaar ke phaisale par adig

नहीं माने ज्ञानखेड़ा वाले, चुनाव बहिष्कार के फैसले पर अडिग

Sun, 11 Nov 2018 10:53 PM IST
ब्यूरो् /अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
ब्यूरो् /अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)। Updated Sun, 11 Nov 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
nahin maane gyaanakheda vaale, chunaav bahishkaar ke phaisale par adig
वार्ता बेनतीजा रहने पर बैठक स्थल पंचायत घर में प्रदर्शन करते ज्ञानखेड़ा के मतदाता। - फोटो : अमर उजाला
 नगर पालिका में शामिल करने से नाराज ज्ञानखेड़ा के आंशिक क्षेत्र के मतदाताओं को मनाने की प्रशासन की कोशिश सफल नहीं हो पाई है। मतदाताओं ने बैठक स्थल ज्ञानखेड़ा पंचायत घर परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने निकाय चुनाव के बहिष्कार के निर्णय पर अडिग रहने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि शामिल किए गए क्षेत्र को नगर पालिका से नहीं हटाने पर वह लोकसभा चुनाव का भी बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन


ज्ञानखेड़ा ग्राम पंचायत के आंशिक क्षेत्र को नगर पालिका में शामिल करने से वहां के मतदाता नाराज हैं। करीब 490 मतदाताओं ने निकाय चुनाव के बहिष्कार का एलान कर रखा है। उनकी आवाज को अमर उजाला द्वारा प्रमुखता से उठाने के बाद डीएम के निर्देश पर प्रशासन ने उन्हें मतदान के लिए मनाने की कोशिश की।
विज्ञापन


रविवार को एसडीएम अनिल सिंह गर्ब्याल ने नाराज मतदाताओं की बैठक बुलाकर उन्हें मनाने का प्रयास किया। ज्ञानखेड़ा पंचायत घर में हुई बैठक में मतदाताओं ने कहा कि पालिका में शामिल किए गए क्षेत्र को वापस ग्राम पंचायत में मिलाया जाए। एसडीएम ने कहा कि फिलहाल यह अभी संभव नहीं है, लेकिन चुनाव बाद उनकी भावना से शासन को अवगत कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed