फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Nagrugat Fair

रात में महाकाली के तट पर लगता है नगरूघाट मेला

Thu, 19 Nov 2015 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट Updated Thu, 19 Nov 2015 10:22 PM IST
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा में महाकाली के तट पर 24 नवंबर को लगने वाले क्षेत्र के प्रसिद्ध नगरूघाट मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रतिवर्ष वैकुंठ चतुर्दशी के दिन लगने वाले इस मेले को लेकर लोगों में खासा उत्साह होता है। इस मेले की विशेषता यह है कि यह रात में लगता है।

विज्ञापन


बगोटी, सल्टा, जमरसों से देव रथ एवं पासम, डुंगरालेटी, सुनकुरी, सुल्ला, मजपीपल, देवकूड़ा आदि गांवों से रात को मशालों और लैंपों के सहारे देवडांगरों को कंधों में बैठाकर मंदिर तक ले जाया जाता है। बगोटी, सल्टा, जमरसों से नागार्जुन देवता के भंवर रूप अवतरित होकर भक्तों के कंधों में सवार होकर नगरूघाट धाम पहुंचते हैं। यहां देवरथों और शोभायात्राओं से प्राचीन मंदिर की परिक्रमा की जाती है।
विज्ञापन


नागार्जुन देवता को महाकाली का भंवर माना जाता है। इनका निवास महाकाली के विशाल जलाशय के अंदर स्थित मंदिर में माना जाता है। महाभारत कालीन इस देवता के अंश भारत और नेपाल क्षेत्र के तमाम गांवों में विस्थापित हैं। वैकुंठ चतुर्दशी के अवसर पर लगने वाले इस मेले में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में भारत तथा नेपाल के लोग आते हैं। यहां के गांवों में हरिबोधिनी एकादशी के दिन से देव गद्दी लगने के साथ ठुस्कों, झोड़ों, चांचड़ी का गायन शुरू हो जाता है। मेले में विभिन्न सांस्कृतिक दलों की ओर से रंगारंग कार्यक्रम भी किए जाते हैं। मेले की तैयारियों को लेकर बहादुर चंद, ऊषा नलवा, डा.सतीश पांडेय, कमल बोहरा, पुष्कर बोहरा आदि तमाम लोग जुटे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed