फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Nagar Panchayat in Banbasa

Champawat News: ईओ पर वित्तीय अनियमितता का आरोप

Mon, 24 Apr 2023 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 24 Apr 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat in Banbasa
बनबसा (चंपावत)। नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू अग्रवाल ने शहरी विकास निदेशालय को पत्र भेज ईओ पर वित्तीय अनियमितताओं के संगीन आरोप लगा जांच की मांग की है। उन्होंने सोमवार को प्रेसवार्ता कर उनके एवं पति की छवि खराब करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पत्र में चेयरमैन ने लिखा है कि ईओ ने उन्हें बताए बिना एक फरवरी 2023 को नगर पंचायत का सामान खरीदने के लिए चहेती बाहरी फर्म को कार्यादेश दे दिया। खरीदे गए सामान का तकनीकी मुआयना भी नहीं कराया गया। इसके लिए चेयरमैन ने 22 मार्च एवं 18 अप्रैल को ईओ से दो बिंदुओं पर मौखिक एवं पत्रों के माध्यम से आख्या मांगी लेकिन प्रभारी ईओ ने जवाब तक नहीं दिया। चेयरमैन को बताए बिना खास दुकानदार से मोबाइल टॉयलेट की मरम्मत भी करवाने का आरोप है।
विज्ञापन

पीने के पानी का टैंकर को प्रभारी ईओ ने खास ठेकेदार को केनाल में शौचालय निर्माण कार्य में 10 से अधिक दिनों के लिए निशुल्क दे दिया जबकि यह टैंकर केवल पीने के पानी में ही प्रयुक्त होता है। पूर्व ईओ प्रियंका रैंक्वाल का पिछले एक माह का वेतन देने के लिए उनका हाजिरी रजिस्टर तक नहीं दिया गया। इस कारण पूर्व ईओ काे वेतन भी नहीं दिया जा सका। आगामी 25 मई को समाप्त हो रहे सफाई ठेके की पत्रावली भी नहीं दिखाई गई। गृहकर सर्वे एवं जनजागरूकता संबंधी वाल पेंटिंग के कोटेशन में मिलीभगत की है। इस संबंध में ईओ राकेश कोटिया का कहना है कि उन पर जगाए गए आरोप निराधार हैं। उन्हें बदनाम किया जा रहा है। इसकी सूचना पहले ही थाने में दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed