फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Must visit Maa Purnagiri once in life: CM Dhami

जीवन में एक बार अवश्य मां पूर्णागिरि के दर्शन करें: सीएम धामी

Sat, 14 Mar 2026 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 14 Mar 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Must visit Maa Purnagiri once in life: CM Dhami
 सीएम कैंप कार्यालय परिसर में जनता की समस्याएं सुनते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। संवाद
टनकपुर(चंपावत)। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मां पूर्णागिरि के दर्शन अद्भुत हैं, वह अनुरोध करते हैं कि जीवन में एक बार मां के दर्शन करें। मां पूर्णागिरि में जो भी विकास कार्य हो रहे वह वर्ष भर मेले को देखते हुए किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि टनकपुर अस्पताल में ट्रामा सेंटर आदि के लिए भी ठोस कार्य किए जाएंगे। उन्होंने जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

शनिवार सायं को सीएम कैंप कार्यालय परिसर में मुख्य सेवक संवाद कार्यक्रम में सीएम लोगों ने विभिन्न समस्याओं को सुन निदान का भरोसा दिया। उन्होंने अधिकारियों को भी समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। इसके बाद पत्रकार वार्ता में सीएम ने कहा कि टनकपुर अस्पताल में आस पास के इलाकों के साथ ही नेपाल से भी मरीज आते हैं। अब डायलिसिस, सीटी स्कैन से लेकर आंखों के आपरेशन की सुविधा उपलब्ध हो गई है। ड्रामा सेंटर के साथ ही सभी ठोस कार्य किए जाएंगे। बूम वाटर स्पोर्ट्स का प्रमुख केंद्र बन रहा है। शारदा रीवर फ्रंट, सर्किट हाउस, हाईटेक बस अड्डा भी बन रहा है। टनकपुर क्षेत्र कैलाश मानसरोवर यात्रा का मुख्य पड़ाव बन गया है। आदि कैलाश की यात्रा भी हो रही है। बाटनागाड़ में मलबे को हटाने का कार्य कराया जाएगा। उन्होंंने कहा कि मां पूर्णागिरि के दर्शन इस जन्म ही नहीं कई जन्म के पाप और विकार समाप्त हो जाते हैं। उन्होंने कि दूर दराज से आए लोगों ने समस्याएं बताई और विकास के सुझाव दिए है। सभी के सहयोग से विकास के लिए ठोस कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, पूर्णागिरि मंदिर समिति अध्यक्ष किशन तिवारी, ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख भुवन पांडेय, नोडल अधिकारी सीएम कैंप कार्यालय केदार सिंह बृजवाल, जिप अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष दीपा जोशी, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार समेत खासी तादात में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed