फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Musharraf's character, played by dancer Choliya

मुशर्रफ ने निभाया छोलिया नर्तक का पात्र

Thu, 26 Nov 2015 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा Updated Thu, 26 Nov 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन

उत्तराखंड की पारंपरिक लोक कला छोलिया नृत्य को लेकर दिल्ली की दिया फिल्म प्रोडक्शन द्वारा निर्मित फिल्म ‘छोलियार’ एक दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। बनबसा के मेडिकल स्टोर स्वामी मुशर्रफ उर्फ राजू ने इस फिल्म में छोलिया डांसर का चरित्र निभाया है।

विज्ञापन


कलाकार की कोई जाति नही होती, कलाकार बस कला पुजारी होता है इसी भाव को लेकर निर्मित फिल्म में राजू ने छोलिया नर्तक की भूमिका निभाई है। मुशर्रफ ने बताया कि दिल्ली के लाल किले पर शूटिंग के दौरान अपने पात्र को निभाते वक्त वह रो पड़े थे। कभी छोलिया नर्तकों को समाज में निमभन श्रेणी में रखा जाता था, जो कि उनकी नजर में गलत है। कला और कलाकार हमेशा शीर्ष स्थान पर ही रहते हैं, ऐसा उनका मानना है।
विज्ञापन


दीपक धामी लिखित पटकथा को फिल्मकार निर्देशक कमल मेहता ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में अभिनेता दीपक धामी, स्व. निर्मल पांडेय के बड़े भाई मिथलेश पांडेय, रितिका, दोसाद, मंजूर हुसैन ने भी काम किया है। साधना सरगम, पवनदीप राजन, पंकज कुमार ने फिल्म के गीतों को स्वर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed