फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Municipality will create shopping complex in EO housing complex

ईओ आवास परिसर में नगर पालिका बनाएगी शॉपिंग कांपलेक्स

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Municipality will create shopping complex in EO housing complex
नगर पालिका बोर्ड की बैठक में उपस्थित पालिकाध्यक्ष, अधिकारी व सभासद। - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। ईओ आवास परिसर में नगर पालिका जल्द शॉपिंग कांपलेक्स का निर्माण करेगी। इसके अलावा शारदा स्नानघाट में तीन कैंटीनों का भी निर्माण कराया जाएगा। यह फैसला सोमवार को हुई पालिका बोर्ड की बैठक में लिया गया। बैठक में महिला दिवस पर महिला अधिकारियों, कर्मचारियों और सभासदों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार ने बैठक की अध्यक्षता की। पिछली बैठक के पूर्णागिरि मेले की व्यवस्था समेत तीन दर्जन प्रस्ताव पास किए गए। तय हुआ है कि मेला शुरू होने से पूर्व शहर में विशेष सफाई अभियान चलाकर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया जाएगा। पालिका कार्यालय में आगंतुकों के बैठने के लिए विश्राम शेड बनेगा, ईओ परिसर में शॉपिंग कांपलेक्स के लिए डीपीआर तैयार की जाएगी और स्नानघाट में तीन कैंटीन बनेंगी। संचालन वरिष्ठ लिपिक बसंतराज चंद ने किया। बैठक में प्रभारी ईओ तहसीलदार खुशबू पांडेय, सभासद कपिल उप्रेती, हसीब अहमद, रईस अहमद, तुलसी कुंवर, अमित भट्ट, किशोर हर्बोला, पूजा टम्टा, सविता बिष्ट, कलावती कापड़ी, केडी जोशी आदि थे।
विज्ञापन

सभासदों की मेला कमेटी हुई गठित
टनकपुर (चंपावत)। नगर पालिका बोर्ड ने पूर्णागिरि मेले की व्यवस्थाओं पर निगरानी के लिए सभासदों की पांच सदस्यीय मेला संचालन कमेटी गठित की है। जिसमें सभासद कपिल उप्रेती, हसीब अहमद, तुलसी कुंवर, अमित भट्ट और योगेश पांडेय को शामिल किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed