फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Municipality's Environment Friend's Initial Strike

पालिका के पर्यावरण मित्र की बेमियादी हड़ताल शुरू

Mon, 04 Jun 2018 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत। Updated Mon, 04 Jun 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
Municipality's Environment Friend's Initial Strike
नगर पालिका कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन करते पर्यावरण मित्र। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
तीन माह के लंबित वेतन के भुगतान की मांग को लेकर नगर पालिका के पर्यावरण मित्र सोमवार से बेमियादी हड़ताल पर चले गए हैं। इससे शहर की सफाई व्यवस्था ठप हो गई है। कूड़ा उठान न होने से शहर में चारों तरफ गंदगी फैलने लगी है। वहीं कूड़ा स्थलों एवं घरों से कूड़े का उठान भी बंद हो गया है। पर्यावरण मित्रों की हड़ताल से शहर वालों के साथ ही मां पूर्णागिरि मेले में आ रहे श्रद्धालुओं को भी गंदगी से परेशान होना पड़ रहा है।

वेतन के लिए परेशान पालिका के पर्यावरण मित्रों ने उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ के बैनर तले हड़ताल शुरू कर दी है। संगठन अध्यक्ष अशोक कुमार के नेतृत्व में सुबह पालिका कार्यालय पहुंचे पर्यावरण मित्रों ने पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर हड़ताल का एलान किया। वे पालिका कार्यालय परिसर में ही क्रमिक धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में नौ सूत्री मांगों को पूरा करने के वादे पर अमल करना तो दूर पर्याप्त बजट होने के बावजूद वेतन रोककर उन्हें आर्थिक तंगी की ओर धकेला जा रहा है। पूर्व पालिकाध्यक्ष लक्ष्मी पांडेय, हर्षवर्धन रावत, विपिन वर्मा, भाजपा नेता दीपक पाठक, विद्या जुकरिया, अनिल चौधरी, पूर्व मंडी समिति सभापति हरीश भट्ट आदि ने पालिका प्रशासन से कर्मचारियों के वेतन का शीघ्र भुगतान करने का आग्रह किया है। धरना-प्रदर्शन में संगठन के महामंत्री राकेश वाल्मीकि, नरोत्तम, विशाल, चंदन, छत्रपाल, राजेंद्र, उर्मिला देवी, मित्रा देवी, हीरा लाल, कमलेश आदि शामिल थे।
विज्ञापन


इधर, पर्यावरण मित्रों की हड़ताल से शहर में गंदगी फैलने लगी है। रविवार को वैसे ही अवकाश के कारण सफाई नहीं हुई और सोमवार को हड़ताल के चलते दो दिनों से शहर में सफाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट---
पर्यावरण मित्रों के आग्रह पर ही मई तक तीन माह के वेतन के भुगतान का निर्णय लिया गया था और अब चार तारीख से ही हड़ताल पर जाना उचित नहीं है। पालिका के प्रशासक/एसडीएम के हस्ताक्षर कर वेतन की रकम ट्रेजरी में भेज दी गई है। मंगलवार को ट्रेजरी से वेतन की राशि कर्मचारियों के बैंक खातों में डाल दी जाएगी। -जयवीर सिंह राठी, ईओ नगर पालिका परिषद, टनकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed