फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Multi Purpose Camp in Tanakpur

टनकपुर में लगे जनसुविधा शिविर में समस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Multi Purpose Camp in Tanakpur
बहुउद्देशीय शिविर में विधायक कैलाश गहतोड़ी के समक्ष आय प्रमाण पत्र की समस्याएं रखती कन्याधन योज - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित बहुउद्देश्यीय जन सुविधा शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टाल लगाकर लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया। दिव्यांगता समेत विभिन्न प्रमाणपत्र जारी किए गए।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ विधायक कैलाश गहतोड़ी ने किया। उन्होंने लाभार्थियों को शिविर में बने प्रमाणपत्र भी बांटे। विधायक ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता रही है। भविष्य में भी जनसमस्याएं को प्राथमिकता के साथ दूर कराने के लिए इस तरह के शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

जीजीआईसी प्रांगण में आयोजित शिविर में समाज कल्याण विभाग ने वृद्धावस्था पेंशन के 25, विधवा पेंशन के 12, दिव्यांग पेंशन के 26, यूडीआईडी कार्ड के 28, तीलू रौतेली पेंशन के 11 और कृत्रिम अंग के आठ आवेदन स्वीकार किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के डॉ. हेमंत शर्मा, डॉ. एसएस ऐरी, डॉ. दीप्ति जोशी ने 58 दिव्यांगों को दिव्यांग प्रमाणपत्र जारी किए। शिविर में पशुपालन, राजस्व, बाल विकास, उद्योग विभाग, सहकारिता, उद्यान, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, विधिक सेवा प्राधिकरण ने भी शिविर लगाकर लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया।
इस मौके पर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार, एसडीएम हिमांशु कफल्टिया, बीडीओ किशोर पांडेय, तहसीलदार पिंकी आर्या, श्रम प्रवर्तन अधिकारी मीनाक्षी भट्ट, सीवीओ डॉ. बीएस जंगपांगी, समाज कल्याण के जितेंद्र चंद, द्वारिका शर्मा आदि रहे।

नहीं बना तीन हजार रुपये की मासिक आय का प्रमाणपत्र
टनकपुर। वर्ष 2017 के कन्याधन योजना के लाभ से वंचित छात्राएं तीन हजार रुपये की मासिक का आय प्रमाणपत्र न बनने पर विधायक कैलाश गहतोड़ी से मिलीं। उन्होंने कहा कि चार साल बाद योजना का लाभ मिल रहा है, उस पर भी तीन हजार रुपये का आय प्रमाणपत्र न बनने से परेशानी हो रही है। छात्राओं की समस्या सुन विधायक ने पटवारियों को शिविर में तलब कर आय प्रमाणपत्र बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed