{"_id":"cef1ed3134b5d89c16eca74f9286e72e","slug":"mr-reetha-sahib-facility-for-traffic-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीरीठा साहिब के लिए यातायात की सुविधा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीरीठा साहिब के लिए यातायात की सुविधा नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Thu, 22 Oct 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुद्वारे के लिए देशभर में विख्यात श्रीरीठा साहिब के लोगों की यातायात सेवा चरमरा गई है। रोडवेज बस सेवा लंबे समय से अनियमित थी, लेकिन अब यह सेवा 9 दिनों से ठप है। इस वजह से लधिया घाटी के दर्जनों गांवों के लोगों को आवाजाही के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। सुबह आठ बजे बाद यहां से टैक्सी सेवा भी नहीं मिलती है।
विज्ञापन
वर्षों से नानकमत्ता से टनकपुर होते हुए श्रीरीठा साहिब तक रोडवेज की बस सेवा चलती थी। करीब पांच महीनों तक यहां एक दिन छोड़कर बस सेवा चलती रही, लेकिन अब नौ दिन से यह बस सेवा भी बंद हो गई है। अर्द्ध विधिक स्वैच्छिक स्वयंसेवक (पीएलवी) हयात राम सहित इलाके के लोगों का कहना है कि यहां से टैक्सियां भी कम संख्या में है। रोडवेज की बस सेवा भी ठप होने से लोगों को भारी परेशानी हो रही है। नागरिकों के सामने दूसरा सिरदर्द यह है कि सुबह आठ बजे बाद यहां से लोहाघाट, चंपावत या कहीं भी जाने के लिए टैक्सी वाहन नहीं है।
विज्ञापन
वहीं, जिला पंचायत सदस्य भोला सिंह ने भी मामले को रोडवेज के अधिकारियों और जिला प्रशासन के सम्मुख उठाया है। उन्होंने तुरंत बस सेवा शुरू करने की मांग की है। कहा कि रोडवेज इस रूट पर दो बस चलाएं, ताकि रोज लोगों को यातायात सुविधा मिल सके। उधर, रोडवेज के अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी खामी आने से बस सेवा ठप हुई थी। इसे ठीक करवाया जा रहा है और जल्द ही बस सेवा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
बुजुर्गों को नहीं मिल रहा योजनाओं का लाभ
लधियाघाटी के केंद्र श्रीरीठा साहिब में रोडवेज बस सेवा संचालित नहीं होने से बुजुर्गों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। राज्य सरकार ने 65 साल से अधिक उम्र के लोगों को रोडवेज की बसों में प्रदेश में निशुल्क यात्रा का लाभ दिया है, मगर यहां बस सेवा नहीं चलने से बुजुर्गों को लाभ नहीं मिल रहा है।