फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Movement of heavy vehicles may start on NH from today

Champawat News: एनएच पर आज से शुरू हो सकती है भारी वाहनों की आवाजाही

Thu, 11 Sep 2025 10:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 11 Sep 2025 10:18 PM IST
विज्ञापन
Movement of heavy vehicles may start on NH from today
चंपावत। टनकपुर-चंपावत एनएच पर 16 टन भार वाहनों (ट्रक, डंपर आदि) का संचालन 12 सितंबर से शुरू किया जा सकता है। रोडवेज बसों, सब्जी वाहनों का संचालन होने के बाद कारोबार भी धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने लगा है।
विज्ञापन


बता दें कि बुधवार को एनएच पर 12 टन वजनी वाहनों का संचालन शुरू गया था जिनमें बसें आदि शामिल थीं। एनएच पर पिथौरागढ़ और लोहाघाट से रोडवेज बसों का संचालन शुरू होने से रोडवेज स्टेशन पर भी थोड़ी चहल-पहल बढ़ने लगी है। हालांकि यात्रियों की संख्या फिलहाल कम है। यात्री आशीष ने बताया कि बसों का संचालन होने से दिल्ली और देहरादून जाना आसान हो गया है, वरना टैक्सी में अधिक किराया देकर सफर करना पड़ रहा था। मोटर स्टेशन रोड पर भी टैक्सी वाहनों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

एनएच के ईई दीपक जोशी ने बताया कि शुक्रवार 12 सितंबर को 16 टन भार वाले वाहनों का संचालन शुरू कर सकते हैं। वर्तमान में भी दिन के समय कुछ 16 भार टन वाले वाहन आ रहे हैं लेकिन उन्हें अनुमति नहीं है। 11 सितंबर की रात को डेंजर जोन स्वाला में मलबा हटाने और अन्य कार्य किए जाएंगे। सब ठीक रहा तो 16 टन से अधिक भार वाहनों को भी स्वाला से गुजरने की अनुमति दी जाएगी। इधर, व्यापार संघ अध्यक्ष विकास शाह ने कहा कि अब कारोबार रफ्तार पकड़ने लगा है। उन्होने बताया कि एनएच बंद होने से कारोबारियों को 20 लाख से अधिक का नुकसान हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed