{"_id":"6706c8a37f74b238500ba004","slug":"motivated-students-to-move-towards-innovation-champawat-news-c-229-1-shld1007-114176-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: छात्रों को नवाचार की दिशा में और बढ़ाने के लिए प्रेरित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: छात्रों को नवाचार की दिशा में और बढ़ाने के लिए प्रेरित किया
Wed, 09 Oct 2024 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 09 Oct 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर के इंजीनियरिंग कालेज में आयोजित महोत्सव में छात्रों की ओर प्रदर्शित माडलों का निरीक्ष
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। डाॅ. एपीजे अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी संस्थान में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय की ओर से विज्ञान और प्रौद्योगिकी महोत्सव पांचवें देहरादून इंटरनेशनल साइंस एंड टेक्नोलॉजी फेस्टिवल 2024 का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रो. दीपा विनय, रजिस्ट्रार पंतनगर विवि ने लाइटनिंग यंग माइंडस टू इन्नोवेट पर अपने विचार साझा किए और विज्ञान के क्षेत्र में हो रहे महत्वपूर्ण परिवर्तनों पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों को नवाचार की दिशा में और अधिक कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
बुधवार को कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो. विनय और संस्थान के निदेशक प्रो. हरद्वारी लाल मंडोरिया ने किया। विशिष्ट अतिथि वीके सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक (आईटी), एनएचपीसी ने मेक इन इंडिया पहल के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार इस पहल ने भारतीय युवाओं और उद्यमियों के लिए नए विचार और विकास के नए द्वार खोले है। कार्यक्रम में मैजिक ऑफ मैथ्स, स्पेस साइंस क्विज, मीट द साइंटिस्ट, विज्ञान प्रदर्शनी और आईपीआर वर्कशॉप का आयोजन किया गया।
विज्ञान प्रदर्शनी में आदित्य भट्ट, स्पेस साइंस क्विज में यतिश भट्ट, मयंक भट्ट, ऋषभ कुमार, साइंस पोस्टर में आर्यन मेहरा, अभिनव चौरकोटी, भावना पपनै, मैजिक ऑफ मैथ्स में शुभ सिंह बोरा, काव्या गुप्ता, योगेश नैनवाल प्रथम स्थान पर रहे। मीट द साइंटिस्ट सत्र में मुख्य वक्ता इंजीनियर बोहितेश मिश्रा, सह-संस्थापक और सीटीओ, अवेक्सा सिस्टम्स ने अपने अनुभव साझा किए। जिले विभिन्न विद्यालय और कॉलेजों के 300 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
बौद्धिक संपदा अधिकार पर हुई कार्यशाला
टनकपुर। उत्तराखंड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद देहरादून की ओर से आयोजित बौद्धिक संपदा अधिकार पर एक दिवसीय कार्यशाला का भी आयोजन किया गया। डॉ. स्नेहा दोहरे, सहायक प्रोफेसर, एग्रीबिजनेस मैनेजमेंट, जीबी पंत विवि ने बौद्धिक संपदा अधिकार प्रबंधन एवं उद्यमिता पर जानकारी दी। अंत में हिमांशु गोयल ने भौगोलिक संकेतक और पारंपरिक ज्ञान पर व्याख्यान दिया। संचालन रुद्रांश जोशी और उत्तम तिवारी ने किया। विजेताओं को प्रमाणपत्र दिए गए।