फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Mother's unbroken flame will burn in Dhuni place during Navratri

Champawat News: नवरात्र में धूनी स्थल में जलेगी मां की अखंड ज्योति

Sun, 07 Apr 2024 09:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 07 Apr 2024 09:44 PM IST
विज्ञापन
Mother's unbroken flame will burn in Dhuni place during Navratri
मां पूर्णागिरि के दर्शन करते श्रद्धालु। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि मेले में नवरात्र में श्रद्धालुओं के उमड़ने को लेकर प्रशासन के साथ ही मंदिर समिति भी व्यवस्थाओं में जुट गई है। नवरात्र में मंदिर समिति की ओर से भैरव मंदिर के समीप धूनी स्थल पर मां की अखंड ज्योति प्रज्वलित की जाएगी। रविवार को सार्वजनिक अवकाश होने के बावजूद 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए।
विज्ञापन



नवरात्र में प्रति वर्ष मेले में श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचते है। रविवार को मुख्य मंदिर क्षेत्र में सुरक्षा तैयारियों को लेकर काली मंदिर के पास स्थित मंदिर समिति कार्यालय में पदाधिकारियों और काली मंदिर थाना प्रभारी देवनाथ गोस्वामी ने बैठक र चर्चा की। मंदिर समिति के अध्यक्ष किशन तिवारी ने बताया कि मंगलवार से नवरात्र आरंभ हो रहे हैं, मंदिर समिति की ओर से मुख्य मंदिर में विभिन्न व्यवस्थाओं को चाक चौबंद किया जा रहा है। नवरात्र में काली मंदिर के पास अखंड ज्योति जलाई जाएगी।
विज्ञापन



इस दौरान समिति के कोषाध्यक्ष नवीन तिवारी, उपाध्यक्ष नीरज पांडेय, विनोद तिवारी, महेश पांडेय, कमलापति पांडेय आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर दिन में तेज धूप के बावजूद श्रद्धालुओं के मां के दर्शन के लिए जयकारों के साथ आगे बढ़ने से संपूर्ण मेला क्षेत्र भक्ति में डूबा रहा। शारदा घाट पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। बैराज मार्ग होकर नेपाल के ब्रहमदेव मंडी स्थित बाबा सिद्धनाथ के दर्शन को भी खासी तादाद में श्रद्धालुओं के पहुंचने से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed