फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Mother Purnagiri Dham

मां पूर्णागिरि धाम में आज शाम से उमड़ेगी भक्तों की भीड़

Sun, 11 Oct 2015 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर Updated Sun, 11 Oct 2015 10:15 PM IST
विज्ञापन
Mother Purnagiri Dham

पितृ पक्ष समाप्त होने के बाद शुरू हो रहे नवरात्रों में मां पूर्णागिरि धाम के दर्शन के लिए सोमवार शाम से श्रद्धालुओं की बड़ी तादात में आवाजाही शुरू हो जाएगी। एसडीएम नरेश दुर्गापाल और सीओ राजन सिंह रौतेला सोमवार को पूर्णागिरि धाम का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।

विज्ञापन


उत्तर भारत के सुविख्यात मां पूर्णागिरि धाम में जहां चैत्र नवरात्रों में तीन माह का सरकारी मेला लगता है, वहीं शारदीय नवरात्रों में भी प्रशासन और मंदिर समिति द्वारा अपने स्तर से यात्रियों को सुरक्षा, पेयजल, सड़क और मंदिर क्षेत्र में पथ प्रकाश की व्यवस्था मुहैया कराई जाती है। इस बार मंगलवार से शारदीय नवरात्र शुरू हो रहे हैं, लेकिन प्रथम नवरात्र में देवी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही का क्रम सोमवार शाम से ही शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


उत्तर भारत के अलावा देश के विभिन्न हिस्सों से भी श्रद्धालु देवी के दर्शन को यहां पहुंचते हैं। एसडीएम दुर्गापाल ने बताया कि पूर्णागिरि धाम की व्यवस्थाएं लगभग दुरुस्त कर ली गई हैं। सोमवार को वे व्यवस्थाओं का जायजा लेने सीओ के साथ पूर्णागिरि जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शारदीय नवरात्रों में नहीं चलती स्पेशल ट्रेन
शारदीय नवरात्रों में भी मां पूर्णागिरि धाम में यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ती है, लेकिन चैत्र नवरात्रों में लगने वाले मेले की तर्ज पर रेलवे विभाग शारदीय नवरात्रों में स्पेशल ट्रेनों का संचालन नहीं करता है। रेलवे स्टेशन अधीक्षक केडी कापड़ी ने बताया कि चैत्र नवरात्रों में लंबी अवधि का मेला संचालित होने और पर्याप्त संख्या में यात्रियों के आने से रेलवे द्वारा मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाता है, परंतु शारदीय नवरात्रों में सिर्फ नौ दिन का ही मेला होता है, ऐसे में स्पेशल ट्रेनों का संचालन संभव नहीं है। उनका कहना है कि यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर रेलवे इस बारे में विचार कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed