फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Most ATMs closed on Sundays

रविवार को बंद रहे अधिकतर एटीएम

Sun, 03 Jun 2018 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत। Updated Sun, 03 Jun 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
Most ATMs closed on Sundays
चंपावत में तकनीकी खामी के चलते बंद पड़ा एसबीआई का मुख्य एटीएम। - फोटो : अमर उजाला
 जिला मुख्यालय में रविवार को अधिकतर एटीएम बंद रहे। इसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई एटीएम में धनराशि खत्म होने से शटर डाउन करने पड़े। एसबीआई का मुख्य एटीएम तकनीकी खामी के चलते बंद रहा।  
विज्ञापन


एसबीआई की चंपावत शाखा के उप प्रबंधक निर्मल भट्ट ने बताया कि 24 मई को एसबीआई को 29 करोड़ रुपये मिले। इसके बाद एसएसबी परिसर, कोतवाली और कलक्ट्रेट स्थित एटीएम में नकदी डाली गई।  बैंक परिसर में स्थित मुख्य एटीएम तकनीकी खामी के चलते बंद है। शनिवार को चंपावत और लोहाघाट के दो-दो एटीएम में कैश डालने के लिए आउटसोर्सिंग कंपनी को 1.20 करोड़ रुपये दिए गए। मगर रविवार को एसबीआई के आउटसोर्सिंग वाले शांत बाजार और गोरलचौड़ रोड में लगे एटीएम में धनराशि खत्म हो गई।
विज्ञापन


 जिला मुख्यालय में तमाम बैंकों के कुल 14 एटीएम हैं। इनमें से रविवार को यूको बैंक, यूनियन, जीआईसी रोड स्थित एसबीआई का एटीएम बंद रहा। जिस वजह से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अलबत्ता आईडीबीआई, पीएनबी, बॉब और केनरा बैंक के एटीएम सुचारु होने से लोगों ने राहत की सांस ली।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed