फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   More than thirty thousand pilgrims perform darshan of Mother Purnagiri

तीस हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए मां पूर्णागिरि के दर्शन

Sun, 16 Apr 2017 09:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत) Updated Sun, 16 Apr 2017 09:53 PM IST
विज्ञापन
More than thirty thousand pilgrims perform darshan of Mother Purnagiri
मां पूर्णागिरि के दर्शन को मुख्य मंदिर की ओर जाते श्रद्घालु। - फोटो : अमर उजाला
मां पूर्णागिरि धाम में रविवार को काफी संख्या में श्रद्धालुओं की आवक रही। करीब तीस हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने देवी के दर्शन कर दरबार में मत्था टेका। पड़ोसी देश नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही का सिलसिला बना है।
विज्ञापन


मेले में वैसे इन दिनों श्रद्धालुओं की आवक कम हैं, लेकिन रविवार का अवकाश होने के कारण भीड़ अधिक उमड़ी। शनिवार शाम से ही श्रद्धालुओं की आवक बढ़ने लगी थी। मंदिर समिति के अध्यक्ष भुवन चंद्र पांडेय के मुताबिक 24 घंटे में तीस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन कर मां के दरबार में पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन


पीलीभीत से मझोला तक ट्रेन सेवा शुरू होने के बाद से श्रद्धालुओं को थोड़ी राहत मिली है, लेकिन मझोला से टनकपुर आने के लिए उन्हें रोडवेज बसों में धक्के खाने पड़ रहे हैं। ज्यादातर श्रद्धालु चार्टर्ड बसों, ट्रकों, निजी वाहनों के साथ ही साइकिलों से आ-जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed