फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   More than one and a half million devotees visit the Maa Poornagiri Dham

जय माता दी के उद्घोष से गुंजायमान हुआ मां पूर्णागिरि धाम

Sat, 06 Apr 2019 10:38 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो  टनकपुर (चंपावत)
अमर उजाला ब्यूरो  टनकपुर (चंपावत) Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Sat, 06 Apr 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
More than one and a half million devotees visit the Maa Poornagiri Dham
प्रथम नवरात्र को मां पूर्णागिरि धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

टनकपुर (चंपावत)। उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरि धाम के मेले में चैत्र नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। पूरा क्षेत्र जय माता दी के उद्घोष से गुंजायमान हो गया। डेढ़ लाख से अधिक भीड़ जुटने से श्रद्धालुओं को देवी मां के दर्शन के लिए कष्ट झेलने पड़े। भैरव मंदिर से काली मंदिर तक एक दर्जन स्थानों पर बैरिकेडिंग लगाकर भीड़ नियंत्रित करने में पुलिस और मंदिर समिति के स्वयंसेवकों के पसीने छूट गए। मेला प्रशासन को ठुलीगाड़-भैरव मंदिर मार्ग पर संचालित टैक्सी वाहनों का संचालन बंद करना पड़ा। श्रद्धालुओं को तीन से 15 किमी पैदल सफर और दर्शन के लिए लाइन में खड़े रहकर घंटों प्रतीक्षा करनी पड़ी।

विज्ञापन


प्रथम नवरात्र के दिन मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए आस्था का सैलाब अनुमान से अधिक उमड़ा। वैसे तो शुक्रवार की शाम से ही भक्तों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी, लेकिन मध्य रात्रि के बाद हालात ये हो गए कि यातायात नियंत्रित करने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। भैरव मंदिर, ठुलीगाड़ और बूम पार्किंग स्थल भरने के बाद पुलिस को प्राइवेट बसों और छोटे वाहनों को थ्वालखेड़ा, गैंडाखाली और नायकगोठ रोखड़ में खड़ा करवाना पड़ा, जहां से श्रद्धालुओं को मुख्य मंदिर तक पैदल यात्रा करनी पड़ी।
विज्ञापन


सुबह छह बजे से ठुलीगाड़ से आगे मार्ग पर पैदल यात्रियों की इतनी भीड़ हो गई कि पुलिस ने ठुलीगाड़-भैरव मंदिर के बीच संचालित टैक्सी वाहनों का संचालन बंद करा दिया। इस दौरान हनुमानचट्टी के समीप दो निजी वाहनों के खराब होने से काफी देर तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भैरव मंदिर थानाध्यक्ष तेज कुमार ने भीड़ के बीच पुलिस कर्मियों की मदद से खराब गाड़ियों को धक्के लगाकर मार्ग से हटवाया, तब जाम खुला। ठुलीगाड़ थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खड़ायत ने बताया कि दोपहर 12 बजे से ठुलीगाड़-भैरव मंदिर मार्ग पर टैक्सियों का संचालन शुरू हो पाया।

दिन भर पूर्णागिरि में डेरा जमाए रहे एसडीएम, सीओ और मेला अधिकारी 
मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम दयानंद सरस्वती, मेला अधिकारी भगवत पाटनी और सीओ नरेश चंद ने सुबह से ही पूर्णागिरि धाम में डेरा जमाकर व्यवस्थाओं पर निगरानी रखी। उन्होंने मंदिर समिति और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की बैठक लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए और व्यवस्था में सहयोग की अपील की।

इस बार टनकपुर से ठुलीगाड़ के बीच नहीं लगा जाम
प्रथम नवरात्र पर उमड़ी भीड़ से भले ही ठुलीगाड़ से ऊपर मार्ग पर जाम की स्थिति पैदा हुई, लेकिन फोर्स कम होने के बाद भी पूर्णागिरि मार्ग पर टनकपुर से ठुलीगाड़ के बीच पहली बार इतनी भीड़ में जाम की स्थिति पैदा नहीं हुई। सीओ नरेेश चंद का कहना है कि वाहनों को व्यवस्थित ढंग से जगह-जगह पार्क कराने की पुलिस की रणनीति सेे ही यातायात में अवरोध पैदा नहीं हुआ। 


नेपाल सीमांत बाजारों में भी भीड़ से रौनक 
पूर्णागिरि मेले में उमड़ी भीड़ से धाम क्षेत्र के अलावा बूम और शारदा स्नानघाट, बनबसा बैराज के साथ ही पड़ोसी देश नेपाल के सीमांत महेंद्रनगर और ब्रह्मदेव बाजार में भी दिन भर खासी चहल-पहल बनी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed