{"_id":"68c9a29bb0fea063c30779c2","slug":"more-than-a-thousand-women-became-self-reliant-through-the-ultrapoor-scheme-champawat-news-c-229-1-shld1026-129431-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: अल्ट्रापुअर योजना से हजार से अधिक महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: अल्ट्रापुअर योजना से हजार से अधिक महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर
Tue, 16 Sep 2025 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 16 Sep 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिले में अल्ट्रापुअर योजना का लाभ लेकर चारों ब्लॉकों की हजार से अधिक महिलाएं आत्मनिर्भर बनी हैं। महिलाओं ने योजना का लाभ लेकर गो पालन शुरू कर अपना जीवन बदला है। जिले में 2023 से अल्ट्रापुअर योजना का संचालन किया जा रहा है।परियोजना के सहयोग से लोहाघाट, पाटी, बाराकोट, चंपावत ब्लॉक की 1067 महिलाएं अल्ट्रापुअर योजना से जुड़ी। मानकों के अनुसार उन्हें उत्तम नस्ल की गाय खरीद के लिए 35,000 रुपये दिए जाते हैं। जिले में संचालित महिला सशक्तीकरण और आजीविका संवर्धन योजनाओं का लाभ ग्रामीण महिलाओं को मिलने से उनकी आय में इजाफा हुआ है। ग्रामोत्थान परियोजना के तहत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को योजना का लाभ दिया जा रहा है। परियोजना आईफैड से वित्त पोषित है और इसका संचालन उत्तराखंड ग्राम्य विकास समिति करती है।
--
परियोजना का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को स्वरोजगार से जोड़ना, पलायन पर रोक लगाकर उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करना है। जिले में अधिक से अधिक महिलाओं को इस योजना से जोड़ने का काम किया जा रहा है। - डॉ. जेएस खाती, सीडीओ, चंपावत
कोट
अल्ट्रापुअर योजना से जुड़कर उन्हें लाभ मिला है। उत्तराखंड सरकार की यह योजना महिलाओं को आगे बढ़ाने का माध्यम है। योजना का लाभ लेकर हर माह छह हजार से अधिक की आय कर रही हूं। - गीता देवी, लाभार्थी, काकड़, बाराकोट।