{"_id":"6279534057f01a49f0401856","slug":"more-ministers-presents-with-cm-dhami-in-champawat-champawat-news-hld4620836104","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम धामी के नामांकन के लिए चंपावत पहुंची उत्तराखंड कैबिनेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम धामी के नामांकन के लिए चंपावत पहुंची उत्तराखंड कैबिनेट
विज्ञापन
चंपावत जनसभा में एकजुटता का इजहार करते मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत (चंद्रशेखर जोशी)। ये नए चंपावत का आगाज है, सत्ता पक्ष ने सोमवार को यहां यही बताने की कोशिश की। प्रदेश की राजधानी देहरादून जैसे हाल नौ मई को नेपाल सीमा से लगे पिछड़े जिले चंपावत के थे। प्रदेश के एक मंत्री सतपाल महाराज को छोड़ मुख्यमंत्री के अलावा छह मंत्री चंपावत में थे। केंद्रीय मंत्रिपरिषद में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले इकलौते मंत्री अजय भट्ट सहित पांच में से लोकसभा के चार सदस्य भी चंपावत में थे। उत्तराखंड के भाजपा प्रभारी राज्यसभा सदस्य दुष्यंत कुमार गौतम से लेकर दो पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक भी नामांकन में मौजूद थे। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक सहित 11 से ज्यादा विधायक और पूर्व विधायक तो थे ही।
नामांकन के वक्त उत्तराखंड के भाजपा प्रभारी और सांसद दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश सह प्रभारी, सांसद रेखा वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, महामंत्री संगठन अजय कुमार, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, विधानसभा चुनाव प्रभारी कैलाश शर्मा, प्रदेश मंत्री किरन देवी के साथ ही धामी सरकार के मंत्री चंदन राम दास, धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, प्रेम चंद्र अग्रवाल, सौरभ बहुगुणा, रेखा आर्या मौजूद थे। इनके अलावा सांसदों में अजय टम्टा, तीरथ सिंह रावत, रमेश पोखरियाल, विधायकों में डीडीहाट के बिशन सिंह चुफाल, रुद्रपुर के शिव अरोड़ा, गदरपुर के अरविंद पांडेय, गंगोलीहाट के फकीर राम, कपकोट के सुरेश गड़िया, जागेश्वर के मोहन महरा, भीमताल के राम सिंह कैड़ा, देवप्रयाग के विनोद कंडारी, काशीपुर के त्रिलोक सिंह चीमा, चकराता के विधायक मुन्ना सिंह चौहान के अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, पूर्व विधायक सौरभ शुक्ला, पूरन फर्त्याल, प्रदेश मंत्री किरन देवी आदि भी मौजूद रहे।
101 दिन बाद फिर नामांकन
चंपावत। 27 जनवरी और नौ मई में वैसे तो कोई साम्य नहीं है लेकिन राजनीति के मैदान में ये दो तारीख एक नेता के लिए खास हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नौ मई को फिर से चुनाव के मैदान में हैं। 101 दिन बाद उन्होंने विधानसभा सीट के लिए फिर से नामांकन पत्र भरा है। मुख्यमंत्री ने नौ मई को चंपावत सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए पर्चा दाखिल किया है। इससे पहले 27 जनवरी को उन्होंने खटीमा सीट से नामांकन भरा था। तब उस चुनाव में सीएम धामी कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भुवन कापड़ी से चुनाव हार गए थे।
विज्ञापन
सेल्फी खिंचवाने की मची होड़
चंपावत। विधानसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नामांकन के दौरान कार्यकर्ताओं में मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी खिंचवाने की होड़ मची रही।
फूलों और मालाओं से भर गया सीएम का वाहन
चंपावत। उप चुनाव के नामांकन को मुख्यमंत्री के निर्धारित समय से पहले चंपावत पहुंचने पर कार्यकर्ता जोश से लबरेज हो गए। उन्होंने तहसील परिसर में बनाए गए नामांकन केंद्र में पहुंचते ही सीएम धामी पर फूल बरसाए। गोल्ज्यू मंदिर में दर्शन के बाद खुले वाहन से जनसभा स्थल पहुंचने तक सीएम का वाहन फूलों और मालाओं से भर गया।
छोलिया नृत्य और ढोल दमाऊं से किया स्वागत
चंपावत। सीएम धामी का स्वागत छोलिया नर्तकों के नृत्य और ढोल दमाऊं बजाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा के उत्साही कार्यकर्ता चंपावत ने ठानी है अपना सीएम धामी है, पुष्कर सिंह धामी जिंदाबाद आदि के नारे लगाते रहे। कार्यकर्ताओं ने सड़क के दोनों ओर खड़े होकर मुख्यमंत्री धामी और पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी का अभिवादन किया।
रोडवेज स्टेशन को बनाया गया वीवीआईपी पार्किंग
चंपावत। जिला मुख्यालय के मोटर स्टेशन में सीएम धामी की जनसभा के लिए रोडवेज बस स्टेशन को वीवीआईपी पार्किंग बनाया गया था। सुरक्षा की दृष्टि से रोडवेज बसों का संचालन न होने के कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गोरलचौड़ मैदान में नामांकन के समर्थन में आने वाले कार्यकर्ताओं के वाहनों की पार्किंग बनाई गई थी। सर्किट हाउस के पास हेलिपेड के अलावा गोरलचौड़ मैदान में भी हेलिपेड बनाया गया था।
सीएम के जनसभा स्थल में पहुंचने पर की गई शंख ध्वनि
चंपावत। नामांकन प्रक्रिया पूरी करने के बाद सीएम धामी ने सबसे पहले गोल्ज्यू मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उसके बाद समर्थकों के काफिले के साथ मोटर स्टेशन में बने जनसभा स्थल में पहुंचने पर सीएम का स्वागत शंख ध्वनि के साथ किया गया। इस दौरान देहरादून से आए सीएम के कुल पुरोहित चंद्रशेखर जोशी और बागनाथ धाम बागेश्वर से आए पीतांबर भट्ट आदि ने शंख ध्वनि और तुतुरी बजाकर सीएम का स्वागत किया।
नामांकन के दौरान बारिश होने को बताया शुभ संकेत
चंपावत। उपचुनाव के लिए पहला नामांकन दर्ज कराने का रिकॉर्ड सीएम धामी के नाम रहा। ठीक नामांकन पत्र जमा करने के दौरान बारिश हो गई। भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक के अनुसार किसी भी शुभ कार्य के दौरान बारिश का होना शुभ माना जाता है। इसलिए मुख्यमंत्री के उपचुनाव के नामांकन के दौरान बारिश होना भी शुभ संकेत है।
बैनर, पोस्टर, कटआउट से सजा जिला मुख्यालय
चंपावत। सीएम धामी के नामांकन को लेकर पूरे जिला मुख्यालय को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैनर, पोस्टर, कटआउट से सजाया था। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ ही प्रांतीय कैबिनेट के मंत्रियों के कटआउट विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।
दो मंदिरों के दर्शन कर धार्मिक आस्था का प्रदर्शन किया
चंपावत। सीएम धामी ने सोमवार को अपने कार्यक्रम के दौरान दो-दो मंदिरों के दर्शन कर अपनी धार्मिक आस्था का प्रदर्शन किया। वह सबसे पहले तहसील परिसर में नामांकन केंद्र के पास बने हनुमान मंदिर में गए और मत्था टेका। नामांकन जमा करने के तत्काल बाद वह गोल्ज्यू दरबार में शीश नवाने पहुंच गए।