फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   More Holes in Champawat NH

बदहाल एनएच को ठीक करने में हो रही हीला हवाली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
More Holes in Champawat NH
लोहाघाट-चंपावत के बीच बदहाल पड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। चंपावत-लोहाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पाटन पुल से लेकर देवराड़ी बैंड तक बदहाल हो गया है। इस एनच पर कई जगह बने बड़े गड्ढे दुर्घटना का कारण बन रहे हैं। इन गड्ढों में फिसलकर वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। कई बार मांग करने के बावजूद एनएच खंड की ओर से बदहाल सड़क को नहीं सुधारा जा रहा है। सड़क किनारे बनी नालियां भी बंद हैं। इससे बारिश का पानी से सड़कों में तालाब बन रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र में एनएच किनारे की कई दीवारें भी ध्वस्त हैं, जिससे हर वक्त खतरा बना है। बदहाल एनएच को सही करने में की जा रही लापरवाही पर लोगों और वाहन चालकों ने गहरी नाराजगी जताई है। शिवालय मंदिर से नानबोरी पुल तक सड़क सीधी होने के कारण वाहन चालक तेज गति से वाहन चलाते हैं लेकिन सड़क में बने गड्ढों से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। गड्ढों में पानी भरा होने पर राहगीरों, सड़क से गुजर रहे स्कूली बच्चों के ऊपर गंदे छींटे आने से उनके कपड़े गंदे हो जाते हैं। लोगों का कहना है कि लोहाघाट क्षेत्र में अद्वैत आश्रम मायावती, एबटमाउंट, मां बाराही धाम देवीधुरा, गुरुद्वारा रीठा साहिब, पंचेश्वर, वाणासुर का किला आदि पर्यटक स्थल हैं। सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के कई प्रयास कर रही है, लेकिन सड़क न सुधरने से परेशान पर्यटक यहां दोबारा न आने की बात करते हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में चंपावत में एनएच को ठीक किया जा रहा है। चंपावत में कार्य पूरा होने के बाद लोहाघाट में भी एनएच को ठीक करने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। - सुनील कुमार, अधिशासी अभियंता, एनएच खंड, लोहाघाट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed