{"_id":"62829a8eb6ace83ac35a4066","slug":"more-crowd-in-poornagiri-mela-champawat-news-hld4628431200","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां पूर्णागिरि धाम में फिर उमड़े श्रद्धालु, चहलपहल भी बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां पूर्णागिरि धाम में फिर उमड़े श्रद्धालु, चहलपहल भी बढ़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर/पूर्णागिरि धाम (चंपावत)। दो सप्ताह तक मां पूर्णागिरि धाम में श्रद्धालुओं की तादाद बेहद कम थी लेकिन अब रविवार से मेले में आने वालों की संख्या अचानक बढ़ गई है। पिछले तीन दिन में 70 हजार से अधिक श्रद्धालु उमड़े। भारी भीड़ की वजह से मुख्य मंदिर क्षेत्र में लंबी लाइन लग रही है। देवी दर्शन करने में एक घंटे से अधिक का समय लग रहा है।
पूर्णागिरि मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी का कहना है कि मेले में उमड़ रहे श्रद्धालुओं के चलते कारोबार में भी तेजी आई है। मेला क्षेत्र में चहलपहल भी बढ़ गई है। इधर पूर्णागिरि धाम में भीड़ बढ़ने से नेपाल के ब्रह्मदेव सिद्धबाबा के मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। इस वजह से भारत-नेपाल सीमा पर भी खूब आवाजाही हो रही है।
बुद्ध पूर्णिमा पर शारदा नदी में स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु
टनकपुर (चंपावत)। बुद्ध पूर्णिमा पर टनकपुर में कई श्रद्धालु उमड़े। यहां बड़ी संख्या में लोगों ने शारदा नदी के तट पर स्नान किया। स्नान के बाद मंदिरों में पूजा-अर्चना हुई। भारी भीड़ के मद्देनजर जल पुलिस की विशेष व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
बुद्ध पूर्णिमा पर महारुद्र मंदिर में विशेष पूजा
चंपावत। जिले की कालूखान ग्राम सभा के प्रसिद्ध महारुद्र मंदिर में बुद्ध पूर्णिमा पर विशेष पूजा हुई। पुजारी पंडित प्रयाग दत्त पंगरिया ने पूजा कराई। हवन, यज्ञ के बाद पूर्ण आहुति दी गई। पूजा के बाद प्रसाद बांटा गया। इस दौरान पंडित गिरीश जोशी, डॉ. प्रकाश पंगरिया, माधवानंद पंगरिया, जगदीश पंगरिया, भुवन पंगरिया, किशोर पंगरिया, कमलेश पंगरिया, गोविंद पंगरिया आदि थे। मंदिर में हर वर्ष बुद्ध पूर्णिमा पर विशेष पूजा होती है।