फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   More Crowd in Buses

Champawat News: होली के बाद बढ़ी यात्रियों की भीड़

Sat, 11 Mar 2023 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 11 Mar 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
More Crowd in Buses
लोहाघाट (चंपावत)। घर में होली मनाने के बाद लोगों का मैदानी क्षेत्रों की ओर लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज प्रबंधन ने शुक्रवार को दो अतिरिक्त बसें चलाईं।
विज्ञापन

रोडवेज के सहायक महाप्रबंधक नरेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि शुक्रवार को लोहाघाट डिपो की 17 बसों का संचालन किया गया। इनमें से बरेली के लिए दो अतिरिक्त बसें चलाईं गईं। एजीएम ने बताया कि होली के बाद मैदानी क्षेत्रों की ओर जाने वाले लोगों की भीड़ को देखते हुए कई व्यवस्थाएं की गईं हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली के लिए पांच, बरेली के लिए चार, देहरादून के लिए तीन, गुरुग्राम, काशीपुर, नैनीताल, हल्द्वानी के लिए एक-एक बस का संचालन किया गया। इसके लिए यात्री सुबह से ही रोडवेज स्टेशन में पहुंचने लगे थे। बसों में सीट पाने के लिए लोगों को मशक्कत करनी पड़ी। एजीएम ने बताया कि यात्रियों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन





लोहाघाट डिपो को 10 नई बसों की जरूरत
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट डिपो में अभी 32 बसों का बेड़ा है। इनमें से 10 बसें अपनी निर्धारित दूरी तय करने के पास पहुंच चुकीं हैं। रोडवेज को 10 नई बसों की जरूरत है। एजीएम नरेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि डिपो से 15 रूटों पर रोजाना बसों का संचालन होता है। डिपो में 10 बसें या तो पर्वतीय मार्ग पर सात लाख किमी दूरी तक चलने की अंतिम सीमा के करीब हैं या उनका अधिकतम सात वर्ष का समय पूरा होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed