फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   More Covid Case in Champawat

चंपावत में कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या 320 पहुंची

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
More Covid Case in Champawat
चंपावत जिले में विभिन्न सेशन साइटों में किया जा रहा है टीकाकरण। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत/लोहाघाट/बनबसा। जिले में कोरोना संक्रमण के आंकड़े लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इससे कई लोग सहमे हुए हैं। सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को जिले में 24 घंटे के भीतर 111 कोरोना सैंपल पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 320 हो गई है।
विज्ञापन

लोहाघाट की महिला चिकित्सक सहित सोमवार को 11 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। लोहाघाट के चिकित्साधीक्षक डॉ. जुनैद कमर ने बताया कि सोमवार को अस्पताल की एक महिला चिकित्सक सहित 11 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। यहां तीसरी लहर में कोरोना संक्रमण के 61 मामले आ चुके हैं।
विज्ञापन

वहीं जिले के मैदानी क्षेत्र में सोमवार को 26 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। नोडल अधिकारी डॉ. मो. उमर ने बताया कि बनबसा में चार और टनकपुर में 22 लोग संक्रमित मिले है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा गया है जबकि नेपाल से आने वालों में सोमवार शाम तक कोई भी कोरोना संक्रमित नहीं मिला। डॉ. दानिश ने बताया कि सोमवार को नेपाल से आने वालों में से 350 नेपाली नागरिकों की एंटीजन जांच हुई। बढ़ते संक्रमण से चिंतित विभागीय अधिकारियों ने लोगों से कोरोना से बचाव के लिए शासन-प्रशासन के निर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed