फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   More Buses From Lohaghat

Champawat News: रोडवेज ने टनकपुर के लिए चलाई एक अतिरिक्त बस

Sun, 12 Mar 2023 12:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 12 Mar 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
More Buses From Lohaghat
लोहाघाट (चंपावत)। होली मनाने के बाद मैदानी क्षेत्रों की ओर जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। इन यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज ने शनिवार को टनकपुर के लिए एक अतिरिक्त बस का संचालन किया। इसके बावजूद बसों में सीट पाने के लिए यात्रियों में मारामारी रही।
विज्ञापन



रोडवेज डिपो के सहायक महाप्रबंधक नरेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि शनिवार को लोहाघाट डिपो की 16 बसों का संचालन किया गया। एजीएम ने बताया कि होली के बाद मैदानी क्षेत्रों को जाने वाले लोगों की भीड़ को देखते हुए कई व्यवस्थाएं की गईं हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दिल्ली के लिए पांच, देहरादून तीन, बरेली दो, गुरुग्राम, काशीपुर, नैनीताल, हल्द्वानी के लिए एक-एक बस का संचालन किया गया। इसके लिए सुबह से ही रोडवेज स्टेशन में यात्रियों का आना शुरू हो गया था। एजीएम ने बताया कि यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। यात्रियों की मांग पर अन्य डिपो से भी बसों को मंगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed