फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   MLA area development works Overview

विधायक ने क्षेत्र के विकास कार्यों का किया अवलोकन

Sat, 18 Jun 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत) Updated Sat, 18 Jun 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन

 विधायक और संसदीय सचिव हेमेश खर्कवाल ने क्षेत्र भ्रमण कर विधायक निधि से किए जाने वाले निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने शहीद सैनिक स्मारक निर्माण को भूमि का चयन कर पांच लाख रुपये अवमुक्त कर दिए हैं। कहा कि नगर पंचायत द्वारा जल्द ही स्मारक का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन


विधायक और संसदीय सचिव हेमेश खर्कवाल ने क्षेत्र का भ्रमण कर विधायक निधि से किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने पूर्व सैनिकों के लिए बनने वाले ईसीएचएस केंद्र के लिए भूमि एलाट करने के अलावा शहीद सैनिक स्मारक भूमि का चयन किया। बताया कि स्मारक के लिए विधायक निधि से पांच लाख रुपये नगर पंचायत को दिए गए हैं। जल्द ही इसका निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। बताया कि जल्द ही बनबसा में सेना द्वारा ईसीएचएस केंद्र भी बनाया जाएगा जिसके लिए बनबसा  स्टेडियम के समीप भूमि चयनित की गई है। इसके अलावा उन्होंने कैनाल स्थित वाल्मीकि मंदिर, शारदा तट पर शवदाह गृह के निर्माण का जायजा लिया।
विज्ञापन


आनंदपुर, बनबसा बाजार में होने वाले विकास और निर्माण कार्यों का अवलोकन किया। इस मौके पर एसडीएम नरेश चंद्र दुर्गापाल, थानाध्यक्ष विनोद यादव, पटवारी विरेंद्र कुमार,मंडी परिषद अध्यक्ष हरीश भट्ट, पूर्व सांसद प्रतिनिधि फिरोज खान, रमेश चंद, कपिल भार्गव, अनिल चौधरी, अमित भट्ट, पूर्व सैनिक कल्याण समिति उपाध्यक्ष पुष्कर कापड़ी आदि मौजूद थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed