{"_id":"7f249388c1eac41f4355e46e297c78ae","slug":"missing-two-women-were-found-in-hp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता दो महिलाएं हिमाचल प्रदेश में मिलीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता दो महिलाएं हिमाचल प्रदेश में मिलीं
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
Updated Sun, 07 Jun 2015 05:24 PM IST
विज्ञापन
एक माह पूर्व क्षेत्र से लापता हुईं दो महिलाओं और उनके तीन बच्चों को पुलिस हिमांचल प्रदेश से सुरक्षित वापस ले आई है। सोमवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
14 अप्रैल को बमनपुरी (मंदिर के पीछे) निवासी पप्पू राठौर पुत्र डालचंद ने थाने में तहरीर देकर अपनी पत्नी सोनी, दो बच्चे और भाभी विमला और एक बच्चे की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उसने अपनी भाभी पर अपनी पत्नी सोनी और बच्चों को अगुवा कर कहीं ले जाने की शिकायत की थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन शुरू की। मामले की तफ्तीश शारदा बैराज चौकी प्रभारी एसआई बीआर पौरी को सौंपी गई थी। विमला के फोन की डिटेल से पता चला कि वो हिमाचल प्रदेश के कोटहाई माल बजोहा में मुकेश सिंह सामंत के बागानों में मेहनत मजदूरी कर रही हैं। सोमवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा। एसआई पौरी ने बताया कि दोनों महिलाओं का कहना है कि परिवार से तंग आकर वे स्वेच्छा से काम करने हिमाचल प्रदेश गई थीं। महिलाओं और तीन बच्चों को वापस लाने वाली पुलिस टीम में एसआई पौरी के अलावा कांस्टेबल ईश्वरी प्रसाद, दीपक प्रसाद, मीरा सिंह शामिल थे।
विज्ञापन