{"_id":"6569c321cbb19276b4099847","slug":"missing-teenager-found-with-minor-lover-in-haldwani-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat: लापता किशोरी हल्द्वानी में नाबालिग प्रेमी संग बरामद, युवक को किशोर न्याय बोर्ड में किया जाएगा पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat: लापता किशोरी हल्द्वानी में नाबालिग प्रेमी संग बरामद, युवक को किशोर न्याय बोर्ड में किया जाएगा पेश
Fri, 01 Dec 2023 04:59 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
Published by: हीरा मेहरा
Updated Fri, 01 Dec 2023 04:59 PM IST
सार
चंपावत में एक गांव से लापता हुई किशोरी को पुलिस ने ढूंढकर परिजनों के हवाले कर दिया है। किशोरी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर उसके नाबालिग प्रेमी के साथ हल्द्वानी से पकड़ लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विकासखंड के एक गांव से कॉलेज के लिए निकली लापता किशोरी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर उसके नाबालिग प्रेमी के साथ हल्द्वानी से पकड़ लिया। पुलिस ने किशोरी को परिजनों को सौंपने के साथ नाबालिग प्रेमी को किशोर न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि लोहाघाट के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर कहा था कि उसकी नाबालिग भांजी 28 नवंबर को घर से कॉलेज जाने की बात कहकर निकली थी। उसके बाद से घर नहीं पहुंची। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस और एसओजी टीम ने लापता किशोरी को उसके नाबालिग प्रेमी के साथ हल्द्वानी रोडवेज बस स्टेशन से पकड़ लिया। किशाेरी को उसके परिजनों के सुपुर्द कर आरोपी नाबालिग प्रेमी को किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन