फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Minority Day in Champawat

Champawat News: चंपावत में एक साल में 50 अल्पसंख्यकों ने लिया प्रशिक्षण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Minority Day in Champawat
रीठा साहिब में अल्पसंख्यक दिवस पर जानकारी देते पुलिस कर्मी दीपक बिष्ट। संवाद - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। इस जिले में अल्पसंख्यक समाज की संख्या कम है। ये वर्ग सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में भी पीछे है। इस जिले में पिछले एक साल में सिर्फ 50 लोग ही प्रशिक्षण ले सके। उन्हें मुख्यमंत्री हुनर योजना के तहत 2021-22 में प्रशिक्षण दिया गया। वर्ष 2021-22 से अल्पसंख्यकों को स्वरोजगार योजना के तहत दो लोगों को प्रशिक्षण के रूप में तीन लाख रुपये अनुदान दिया गया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी आरएस सामंत ने बताया कि 2005-06 से 2021-22 तक कुल 44,46,000 रुपये का ऋण दिया गया है।
विज्ञापन

वर्ष 2011 की जनगणना के मुताबिक 2,59,648 आबादी वाले चंपावत जिले में अल्पसंख्यकों की तादाद सिर्फ 10085 (3.88 प्रतिशत) है। इस वर्ग के लिए योजनाओं की कमी नहीं है। अल्पसंख्यक स्वरोजगार, मुख्यमंत्री हुनर, व्यावसायिक प्रशिक्षण सहित कई योजनाएं इस वर्ग के लिए है लेकिन ज्यादातर लोग इसका लाभ नहीं ले पा रहे हैं।
विज्ञापन

यहां तक कि पांचवीं पास पात्रता वाली मुख्यमंत्री हुनर योजना के लिए भी पर्याप्त संख्या में लाभार्थी खोजे नहीं मिल रहे हैं। इसके पीछे निरक्षरता से लेकर पिछड़ेपन को कारण बताया गया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी का कहना है कि अल्पसंख्यक वर्ग की योजनाओं का विभागीय स्तर पर और अधिक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजनाओं का लाभ उठाएं अल्पसंख्यक
रीठा साहिब (चंपावत)। अल्पसंख्यक दिवस पर रविवार को रीठा साहिब में कार्यक्रम हुए। थाने की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पुलिस कर्मी दीपक बिष्ट और मुख्तार ने अल्पसंख्यक समाज की सुरक्षा और कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। गुरुद्वारा प्रबंधक बाबा श्याम सिंह, हयात राम, विवेक, दीवान राम, गुरुनानक सिंह, हरभजन कोर, असलम आदि थे। पैरालीगल वालंटियर हयात राम और भुवन राम ने भी अल्पसंख्यकों के अधिकार बता योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed