फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Minister Saurabh Bahuguna in Champawat

चीनी मिलों का आधुनिकीकरण होगा : सौरभ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Minister Saurabh Bahuguna in Champawat
प्रदेश के पशुपालन, मत्स्यपालन और गन्ना विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। पशुपालन, मत्स्यपालन और गन्ना विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि चीनी मिलों के आधुनिकीकरण के लिए सरकार गंभीर है। भाजपा कार्यालय में रविवार को हुई पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि किसानों को गन्ने के 230 करोड़ रुपये बकाया भुगतान के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। इनमें से 50 करोड़ रुपये एक सप्ताह के भीतर दे दिए जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि चंपावत उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ऐतिहासिक जीत दर्ज कर नया रिकॉर्ड बनाएंगे। राज्य में जिन चार मुख्यमंत्रियों ने अब तक उपचुनाव लड़ा है, उनमें सबसे बड़ी जीत वर्ष 2012 में खुद सौरभ बहुगुणा के पिता विजय बहुगुणा को मिली थी।
विज्ञापन

बहुगुणा ने कहा कि प्रदेश में सात सरकारी चीनी मिलों में से अधिकतर 50 साल पुरानी हैं। इन मिलों को अधिक उत्पादक और लाभप्रद बनाने के लिए इनके आधुनिकीकरण की जरूरत है। इसका प्रस्ताव मुख्यमंत्री के सम्मुख रखा गया है। इसी वित्त वर्ष में आधुनिकीकरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। मंत्री ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के लिए युवाओं और महिलाओं को खेती, पशुपालन, मत्स्यपालन की योजनाओं से जोड़ने की नीति बनाई जा रही है। विधानसभा चुनाव में ऊधमसिंह नगर जिले से भाजपा को कम समर्थन मिला, इसका एक बड़ा कारण किसानों में कृषि कानूनों के प्रति गलतफहमी होना था। वार्ता में पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक पाठक, मुकेश कलखुड़िया, मुकेश महराना, मोहन अधिकारी, राम दत्त जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed