फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Minister Gen. VK Singh in Kumaun

विकास का पांचवां धाम बन रहा उत्तराखंड : जनरल सिंह

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Minister Gen. VK Singh in Kumaun
नाचनी में चुनावी सभा को संबोधित करते केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल बीके सिंह। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
चंपावत/नाचनी। केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह ने कहा कि जनरल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री को उत्तराखंड से विशेष लगाव है उनके नेतृत्व में अब उत्तराखंड विकास का पांचवां धाम बन रहा है। चार धाम के समग्र विकास के साथ ही पीएम ने गांव-गांव तक विकास कार्य को पहुंचाया। रेल और सड़कों का विस्तार किया। जो काम 60 साल में नहीं हुए मोदी सरकार ने उन्हें पौने आठ साल में कर दिया।
विज्ञापन

चंपावत सीट से भाजपा प्रत्याशी कैलाश चंद्र गहतोड़ी और धारचूला से भाजपा प्रत्याशी धन सिंह धामी के समर्थन में जनसभा में वीके सिंह ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में फिर से भाजपा की सरकार बनवाकर प्रदेश के विकास को रफ्तार मिलेगी। उत्तराखंड में हर परिवार से कोई न कोई फौज में जाकर देश की हिफाजत में योगदान दे रहा है। भाजपा की देशभक्ति की विचारधारा से प्रेरित हो पूर्व सैनिक पार्टी का साथ देते रहे हैं।
विज्ञापन

चंपावत में भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक की अध्यक्षता और विधानसभा क्षेत्र प्रभारी निर्मल माहरा व मुकेश कलखुड़िया के संचालन में प्रदेश मंत्री पुष्कर काला, सूरत के विधायक वीडी जाकावाड़िया, स्कवाड्रन लीडर (सेवानिवृत्त) एमसी शर्मा, वीरेंद्र रैंसवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमा पांडे, पूर्व जिलाध्यक्ष शंकर दत्त पांडे, नरेंद्र लडवाल, श्याम नारायण पांडेय, मंडल अधिकारी कैलाश अधिकारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता
नाचनी (पिथौरागढ़)। केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल बीके सिंह ने तल्ला जोहार के नाचनी में चुनावी सभा में धारचूला से भाजपा प्रत्याशी धन सिंह धामी को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि विकास न होने से आज यह पूरा क्षेत्र शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क जैसी सुविधाओं से वंचित रह गया है। इस अवसर पर उन्होंने दर्जनों पूर्व सैनिकों और अन्य लोगों का माल्यार्पण कर भाजपा में शामिल किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष दीपू चुफाल, भगत बाछमी, खुशाल सिंह पिपलिया, जगत दानू, भरत चुफाल, रणजीत पांगती, मनोज जोशी, चंद्र सिंह पवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed