फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Minister Chandan Ramdas in Champawat

Champawat News: महिला हितों के लिए कई योजनाओं के माध्यम से हो रहा प्रयास

Mon, 24 Apr 2023 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 24 Apr 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
Minister Chandan Ramdas in Champawat
चंपावत में भाजपा महिला मोर्चा कार्यसमिति में मौजूद महिला पदाधिकारी।
चंपावत। भाजपा कार्यालय में सोमवार को महिला मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक हुई जिसमें कैबिनेट मंत्री चंदनराम दास ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार महिलाओं के हित के लिए सदैव प्रयासरत है। इसके लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने प्रतिबद्धता दिखाते हुए सरकारी नौकरी में स्थानीय महिलाओं को 30 फीसदी क्षैतिज आरक्षण का प्रावधान किया है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सुनीता मुरारी की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की जिला प्रभारी पूनम अग्रवाल ने कहा कि महिला मोर्चा भाजपा का मुख्य मोर्चा है और भाजपा सदैव महिलाओं के हितों के लिए कार्य करती है। भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा ने कहा कि पुष्कर धामी की सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए उन्हें स्वरोजगार से जोड़ रही है। प्रदेश मंत्री हेमा जोशी ने आगामी 30 अप्रैल को प्रस्तावित प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।
विज्ञापन

कुमाऊं सहसंयोजक और बाराकोट ब्लाॅक प्रमुख विनीता फर्त्याल ने राजनीतिक प्रस्ताव पढ़ा। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गंगा खाती ने इसका समर्थन किया जबकि प्रदेश महिला मोर्चा की स्थायी आमंत्रित सदस्य और जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय ने इसका अनुमोदन किया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय ने सरल एप की जानकारी दी। जिला महामंत्री रेखा देवी ने संचालन किया। कार्यसमिति में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मणिप्रभा तिवारी, श्याम पांडेय, सतीश पांडेय, महामंत्री हंसा जोशी, उपाध्यक्ष रुकमणि उनियाल, हेमा कनवाल, किरन पंगरिया, मनु गहतोड़ी, जिला मंत्री माधवी धामी, प्रतिभा अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed