{"_id":"5ea5b9ef8ebc3e90a55e428e","slug":"mining-will-start-in-sharda-from-today-truck-union-decision-tanakpur-news-hld381264594","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा में आज से शुरू होगा खनन, ट्रक यूनियन का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदा में आज से शुरू होगा खनन, ट्रक यूनियन का फैसला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। शारदा में सोमवार से खनन शुरू होने की उम्मीद है। मां शारदा शक्तिमान यूनियन ने वाहन मालिकों से वार्ता में सहमति बनाने के बाद खनन शुरू करने का फैसला लिया है। अब भी कई वाहन मालिकों और खनन विभाग के कर्मचारी खनन शुरू कराने के पक्ष में नहीं हैं।
प्रशासन के आदेश पर खनन विभाग ने शारदा में शनिवार से खनन शुरू कराने की तैयारी की थी, लेकिन शक्तिमान ट्रक यूनियन ने वाहन मालिकों में सहमति न बनने का हवाला देते हुए खनन से इंकार कर दिया था। यूनियन अध्यक्ष आनंद सिंह महर ने बताया कि वाहन मालिकों में खनन शुरू कराने को लेकर सहमति बन गई है। सोमवार से नियमित खनिज निकासी होगी। उन्होंने बताया कि खनन में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के नियमों का उल्लंघन न हो इसके लिए अब रोज क्रम से 350 वाहनों से खनिज निकासी की जाएगी। पहले दिन पंजीकरण नंबर एक से 350 नंबर तक के वाहनों को खनिज निकासी की अनुमति दी गई है। यूनियन ने वाहन मालिकों को यह भी आगाह किया है कि डाउन और अप स्ट्रीम के कांटों पर कोई वाहन खड़े नहीं रहेंगे। किसी ने वाहन खड़े कर आवागमन में बाधा पहुंचाई तो कानूनी कार्रवाई होने पर वाहन मालिक खुद जिम्मेदार होगा।