फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Miner Furr With Nepali Lover

किशोरी व नेपाली युवक को बेतालघाट पुलिस ले गई अपने साथ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 01:14 AM IST
विज्ञापन
Miner Furr With Nepali Lover
Miner Furr With Nepali Lover
बनबसा (चंपावत)। नेपाल से बनबसा आते समय एसएसबी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) ने शुक्रवार को बेतालघाट से नेपाली युवक के साथ तीन माह पूर्व भागी किशोरी को बरामद किया था। उसे रीड्स संस्था के उज्ज्वला पुनर्वास केंद्र में रखा गया था। शनिवार को यहां पहुंची बेतालघाट पुलिस दोनों को ले गई है। वहां की पुलिस के साथ किशोरी के पिता और चाचा भी साथ आए थे।
विज्ञापन

एसएसबी एएचटीयू कर्मियों ने शुक्रवार को नेपाल से भारत आ रहे एक युवक एवं किशोरी को रोका था। उन्हें काउंसलिंग के बाद रीड्स संस्था के बनबसा स्थित उज्ज्वला पुनर्वास केंद्र के सपुर्द कर दिया था। संस्था के समन्वयक जनक चंद ने बताया कि शनिवार को बेतालघाट से महिला एसआई महनाज अंसारी की टीम किशोरी के पिता और चाचा के साथ यहां पहुंची। बेतालघाट पुलिस ने बताया कि किशोरी की वहां 11 नवंबर 21 को धारा 365 आईपीसी के तहत गुमशुदगी दर्ज है। किशोरी के परिजनों को उसके भागने की जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन

किशोरी बेतालघाट में मजदूरी करने वाले नेपाल के जिला सल्यान वार्ड संख्या 11 स्याला निवासी 20 वर्षीय युवक के साथ नेपाल चली गई थी। तबसे वह नेपाली युवक के साथ ही नेपाल में रह रही थी। नेपाल से भारत आते समय शुक्रवार को उन्हें सीमा पर दबोचा गया था। बेतालघाट पुलिस ने बताया कि किशोेरी को भगाने के जुर्म में नेपाली युवक पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। सकुशल बरामदगी के लिए किशोरी के पिता और चाचा ने एसएसबी एवं उज्ज्वला संस्था का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed