फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Milk Plant in Champawat

टनकपुर और पाटी में बनेंगे नए अवशीतन केंद्र

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Milk Plant in Champawat
चंपावत। जिले के टनकपुर और पाटी में नए वर्ष में दुग्ध संघ की ओर से दुग्ध अवशीतन केंद्र (चिलिंग प्लांट) का निर्माण किया जाएगा। टनकपुर और पाटी में 1000 लीटर क्षमता के अवशीतन केंद्र का निर्माण किया जाएगा जबकि किमतोली में स्थित 3000 लीटर भंडारण क्षमता के अवशीतन केंद्र का विस्तार कर उसकी क्षमता 5000 लीटर की जाएगी।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के जूप में स्थित दुग्धशाला की क्षमता को भी 10 हजार लीटर प्रतिदिन से बढ़ाकर 20 हजार लीटर प्रतिदिन किया जाएगा। दुग्ध संघ अध्यक्ष पार्वती जोशी के अनुसार मुख्यमंत्री सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत लोहाघाट विकासखंड के रौसाल और मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना के तहत पाटी विकासखंड के कोटा रमक क्षेत्र में नए मिल्क ग्रोथ सेंटर स्थापित कर दुग्ध सहकारिता से वंचित दुग्ध उत्पादकों को जोड़ा गया है।
विज्ञापन

दुग्ध संघ की 201 समितियों से प्रतिदिन करीब 13 हजार लीटर दूध का उत्पादन किया जा रहा है। इसमें नौ हजार से अधिक पुरुष और तीन हजार से अधिक महिला दूध उत्पादक शामिल हैं। कोरोना महामारी के दौरान जहां विभिन्न क्षेत्रों से दूध की आपूर्ति प्रभावित रही, लेकिन उत्पादन में लगातार बढ़ोतरी जारी रही। महंगाई को देखते हुए संस्था की ओर से दूध खरीद की दरों में तीन साल में छह रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति सदस्यों और उत्पादन में हो रही है बढ़ोतरी
वर्ष 2016-17 2017-18 2018-19 2019-20 2020-21
सदस्य 8736 8766 8766 8926 9296
उत्पादन 9576 10532 12242 12124 12350
महिला डेयरी में बढ़ रही महिलाओं की सहभागिता
वर्ष 2016-17 2017-18 2018-19 2019-20 2020-21
समिति 65 67 69 71 73
सदस्य 2054 2114 2174 2234 2264
उत्पादन 2671 2830 2967 3236 3410
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed