फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Milk Bonus Distribution in Champawat

Champawat News: 60 दुग्ध उत्पादकों को मिला 98.87 हजार रुपये का बोनस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Milk Bonus Distribution in Champawat
बायल दुग्ध समिति के बोनस वितरण कार्यक्रम में मौजूद दुग्ध उत्पादक। संवाद - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। बायल दुग्ध समिति में रोजाना हो रहा 200 लीटर दूध का उत्पादन हो रहा है। इसलिए समिति से जुड़े 60 दुग्ध उत्पादकों को रविवार को कुल 98,870 रुपये बोनस दिया गया। दुग्ध संघ के प्रबंधक पुष्कर सिंह नगरकोटी ने बताया कि बायल समिति ने पांच साल में बासठ लाख रुपये का कारोबार कर 1,82,000 रुपये का लाभ कमाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पशुपालकों को अधिक दुग्ध उत्पादन के लिए नई तकनीक की मदद लेने की अपील की गई। दुग्ध कर्मी सुनील अधिकारी ने पशुपालकों को दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए उन्नत नस्ल के पशुओं को प्रामाणिक पशु आहार खिलाने की सलाह दी। समिति में सबसे अधिक दूध उत्पादन के लिए रुक्मणि देवी पहले, जानकी देवी दूसरे, उषा देवी तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

मनोज पाटनी ने समिति का लेखाजोखा बताया। ग्राम प्रधान जगत सिंह, पंकज दीक्षित, ललित भट्ट ने भी विचार रखे। दुग्ध संघ की अध्यक्ष पार्वती जोशी की अध्यक्षता में श्रृंगनाथ ने संचालन किया। इस कार्यक्रम में देवी दत्त जोशी, कविता जोशी, ओमनाथ सिंह, भागीरथी देवी, श्याम सिंह, जगदीश सिंह, महेश पंगरिया समेत कई ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed