फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Meeting With Sportsman of Banbasa

फर्जी खेल संगठनों से सतर्क रहें खिलाड़ी : डॉ. सिंह

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Meeting With Sportsman of Banbasa
बनबसा में खिलाड़ियों के साथ राज्य ओलंपिक संघ के महासचिव व अध्यक्ष। संवाद - फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। उत्तराखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ. डीके सिंह ने खिलाड़ियों से फर्जी खेल संगठनों से सतर्क रहने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि राज्य गठन के बाद से कई फर्जी संगठन बने है। कहा कि राज्य सरकार खेलनीति के तहत खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने बच्चों को खेलों के प्रति समर्पित भाव से मेहनत करने की अपील की।
विज्ञापन

खिलाड़ियों से संवाद कार्यक्रम के तहत यहां पहुंचे राज्य ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ. सिंह ने खिलाड़ियों को फर्जी खेल संगठनों समेत कई जानकारियां दीं। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि वे सरकार से मान्यता प्राप्त और पंजीकृत खेल संघों पर ही विश्वास करें। राष्ट्रीय खिलाड़ियों को सरकार विभिन्न सरकारी नौकरियों में अवसर दे रही है। इस मौके पर संघ के अध्यक्ष मुकर्जी निर्वाण ने भी बच्चों से संवाद कर उनके प्रश्नों का जवाब दिया। प्रकाश गोस्वामी ने संचालन किया। वहां कराटे एवं कूडो एसोसिएशन के खिलाड़ियों के अलावा मिनी स्टेडियम के एथलेटिक, वॉलीबॉल, बॉक्सिंग आदि के खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed