{"_id":"631e1b3c535e246dea5e113c","slug":"meeting-of-teacher-s-union-in-champawat-champawat-news-hld4753844150","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों की कमी दूर करने की होगी पहल : बोहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों की कमी दूर करने की होगी पहल : बोहरा
विज्ञापन
चंपावत पहुंचने पर राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह बोहरा के साथ शिक्षक ?
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत/लोहाघाट। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष गोविंद बोहरा के पहली बार गृह जनपद पहुंचने पर बनबसा से लोहाघाट तक उनका स्वागत किया गया। शिक्षकों ने उनके अध्यक्ष बनने पर शिक्षा व्यवस्था की बेहतरी के साथ शिक्षकों के हितों में कार्य होने की उम्मीद जताई। बोहरा इससे पहले शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। वह उच्च प्राथमिक स्कूल राइकोट कुंवर में तैनात हैं।
रविवार को आयोजित स्वागत कार्यक्रम में नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष बोहरा ने सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं का आभार जताया। कहा शिक्षकों की समस्याओं को प्राथमिकता पर दूर कराने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा जिले में प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने के साथ ही उनके आधारभूत ढांचे को बेहतर बनाने के लिए काम करना भी उनकी प्राथमिकता होगी। इस दौरान जिला महामंत्री बंशीधर थ्वाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तम सिंह फर्त्याल, जीवन सिंह मेहता, रुद्र सिंह बोहरा, कवींद्र तड़ागी, सुरेंद्र वर्मा, कमल जोशी, भूपेंद्र पाल, अमित वर्मा, पूरन लाल वर्मा, नरेश बोरा, किशोर पंगरिया, पुष्कर शर्मा, कमल गहतोड़ी, नारायण नाथ, दिनेश राम, नारायण राम, दिव्य दर्शन शर्मा, हरि विनोद, विनोद उप्रेती, दिनेश पांडेय आदि थे।
इधर लोहाघाट के शिक्षक भवन में शिक्षक मयंक पुनेठा के संचालन में हुए स्वागत समारोह में प्रदेश अध्यक्ष बोहरा ने कहा कि वह शिक्षकों और छात्र - छात्राओं की की समस्याओं को प्रदेश स्तर पर उठाकर उनका समाधान कराने के प्रयास करेंगे। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, जीवन मेहता, प्रकाश तड़ागी, कुंवर प्रथोली, सुनील पांडेय, नगेंद्र जोशी, जगदीश अधिकारी, शंकर अधिकारी, चंद्र किशोर पांडेय, कैलाश ओली, एलएस मेहता, महेश उप्रेती, विनोद गिरी, जगदीश पाटनी, पुष्पा वर्मा, रेनू आर्या, ममता जोशी, रजनी वर्मा मौजूद रहे।