{"_id":"619d382ba56f7f5e68627b4d","slug":"meeting-of-ex-army-personal-in-banbasa-tanakpur-news-hld445474431","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सैनिकों ने विजय दिवस धूमधाम से मनाने का लिया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सैनिकों ने विजय दिवस धूमधाम से मनाने का लिया फैसला
विज्ञापन
बनबसा में पूर्व सैनिकों को जानकारी देती एसबीआई शाखा प्रबंधक खुशबू मिश्रा।संवाद
- फोटो : TANAKPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा (चंपावत)। गौरव सेनानी कल्याण समिति की बैठक मेें विजय दिवस धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम स्थान का निर्धारण बाद में तय किया जाएगा। इस मौके पर एसबीआई बनबसा और एनएचपीसी के शाखा प्रबंधकों ने पूर्व सैनिकों को पेंशन संबंधी और अन्य जानकारियां दीं। उन्होंने पूर्व सैनिकों की विभिन्न समस्याओं का भी समाधान किया।
समिति अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद की अध्यक्षता और कै. हरीश कापड़ी के संचालन में हुई बैठक में बताया गया कि कोरोना महामारी के चलते पिछले दो वर्षों से विजय दिवस कार्यक्रम संक्षिप्त रूप से मनाया गया था। बैठक में इस वर्ष के विजय दिवस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। कार्यक्रम स्थल बाद में तय किया जाएगा। कार्र्यक्रम में वीर नारियों को सम्मानित करने पर सहमति बनी।
बैठक में एसबीआई एनएचपीसी की शाखा प्रबंधक खुशबू मिश्रा और बनबसा के शाखा प्रबंधक विकास ने पूर्व सैनिकों को बैंक के तहत मिलने वाली सुविधाओं एवं पेंशन संबंधी जानकारियां दीं।
विज्ञापन
साइबर अपराधों के बारे में बता सावधानी बरतने के लिए कहा गया। उन्होंने पूर्व सैनिकों की बैंक से संबंधित विभिन्न समस्याओं का समाधान भी किया। टनकपुर से आए पूर्व सैनिकों ने वहां एसबीआई में स्टाफ बढ़ाने की मांग की। वहां समिति संरक्षक कर्नल बीडी जोशी, कै. गोविंद बल्लभ भट्ट, कै. राजेंद्र सिंह अधिकारी, कै. चंद्रशेखर गहतोड़ी, कै. एचएस ठकुराठी, कै. अमर सिंह सामंत आदि थे।